कायनात बनीं एसपी महिला कॉलेज की इलेक्शन ब्रांड एंबेसडर
दुमका : एसपी महिला कॉलेज की अंग्रेजी संकाय की छात्रा कायनात को कॉलेज प्रबंधन ने छात्राओं के बीच मतदा
दुमका : एसपी महिला कॉलेज की अंग्रेजी संकाय की छात्रा कायनात को कॉलेज प्रबंधन ने छात्राओं के बीच मतदाता जागरूकता अभियान चलाने के लिए ब्रांड एंबेसडर चुना है। कायनात और उनकी टीम कॉलेज में अध्ययनरत छात्राओं के बीच मतदाता जागरूकता को लेकर अभियान और इंवेट आयोजित कर इन्हें एक जागरूक मतदाता बनने को प्रेरित करेंगी।
इधर सोमवार को सिदो-कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के निर्देश पर कॉलेज प्रबंधन की ओर से कॉलेज के विभिन्न संकायों में इलेक्शन ओलंपियाड क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस मौके पर कॉलेज की प्राचार्या डॉ. पुष्पारानी प्रसाद ने छात्राओं को मतदान और प्रजातंत्र में इसकी भूमिका की जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं से कहा कि मताधिकार का प्रयोग प्रजातंत्र की नींव को मजबूत करने के लिए आवश्यक है। एक जागरूक मतदाता बनकर न सिर्फ अपने अधिकार को हासिल कर सकते हैं बल्कि एक सशक्त राष्ट्र के निर्माण में अहम भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि सभी अपने प्रजातांत्रिक दायित्व व अधिकारों का निर्वहन अवश्य करना सीखें।
इस मौके पर मतदान से संबंधित विषय पर आयोजित क्विज प्रतियोगिता में अंग्रेजी संकाय प्रथम, भूगोल द्वितीय एवं राजनीतिक शास्त्र तीसरे स्थान पर रही।
तीनों विभागों को कॉलेज प्रबंधन की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा। मौके पर प्रो. अंजुला मुर्मू, प्रो. मेरी टुडू, प्रो. कविता मंडल, प्रो. नरेश यादव, प्रो. नीलिमा लकड़ा एवं प्रो. ज्योत्सना बा समेत बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद थी।