शिक्षा ही समाज के उत्थान का एकमात्र रास्ता
बासुकीनाथ नगर पंचायत के वार्ड संख्या एक में सोमवार को बाउरी संघर्ष मोर्चा की एक बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता वार्ड पार्षद निमाई बाउरी ने की।
दुमका। बासुकीनाथ नगर पंचायत के वार्ड संख्या एक में सोमवार को बाउरी संघर्ष मोर्चा की एक बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता वार्ड पार्षद निमाई बाउरी ने की। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास का एकमात्र रास्ता है और उसी को आधार मानकर चलने से ही समाज का उत्थान और विकास हो पाएगा। समाज के पिछड़ेपन पर चिता जताते हुए इसे दूर करने के लिए सामूहिक प्रयास करने की जरूरत है। मोर्चा पूरे झारखंड प्रदेश में घूम-घूमकर लोगों को एकजुट और एकत्रित कर रहा है। समाज के लोगों को मजबूत कर उनके बीच अंधविश्वास, बाल विवाह, दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों को दूर करते हुए उच्च शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य को लेकर प्रयास किया जाएगा। समाज की हजारों वर्ष पूर्व से एक महान ऐतिहासिक पृष्ठभूमि रही है। प्राचीन राढ़ देश(राढ़ खंड) के आदिम भूमिपुत्र अपना आदिम जनगोष्टी के मनुष्य विशेष रूप से आदिम बाउरी गोष्टी के मनुष्य अपने राढ़ देश (राढ़ खंड) के लिए 327 इसवी पूर्व से अर्थात सिकंदर के समय से ही जल, जंगल, जमीन के लिए लड़ाई एवं संघर्ष करते आ रहे हैं। यह लड़ाई आज भी राढ़ माटी के लिए चल रही है। बाउरी समाज के गौरवशाली व प्राचीन इतिहास को वर्तमान पीढ़ी के लोगों तक पहुंचाना ही इस मोर्चा का मुख्य उद्देश्य है। इस बैठक में सर्वसम्मति से बाउरी संघर्ष मोर्चा की दुमका जिला इकाई का गठन किया गया। जिसमें बासुकीनाथ नगर पंचायत के वार्ड पार्षद निमाई बाउरी को बाउरी को जिला अध्यक्ष तथा दीपक बाउरी को जिला सचिव, कुंदन बावरी को जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया। बैठक में गरडी निवासी डब्लू यादव के सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन होने पर उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन धारण कर डब्लू यादव की आत्मा की शांति को लेकर ईश्वर से प्रार्थना की। बैठक में काली बाउरी, कपिली बाउरी, देवी बाउरी, कुंदन चालक, ब्रह्मदेव, ननकू, सुमन, विषय, विकास, अमित, दीपक, किष्टु, दिलीप, बाटुल, राजेन्द्र, शांति सहित दर्जनों अन्य मौजूद थे।