दुमका: घर में सोते रहे 21 लोग, खिड़की का नट खोलकर 30 लाख के जेवर ले उड़े चोर
दुमका में वंदना जनरल स्टोर के मालिक अशोक मोदी के पैतृक घर से चोरों ने खिड़की का नट खोलकर करीब ...और पढ़ें

सोते रहे परिवार के 21 सदस्य, चोर ले उड़े 30 लाख के जेवरात
HighLights
दुमका में अशोक मोदी के घर से 30 लाख के जेवरात चोरी।
चोरों ने खिड़की का नट खोलकर वारदात को दिया अंजाम।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर चोरों की तलाश में जुटी।
जागरण संवाददाता, दुमका। चोरों ने रविवार की रात परिवार के 21 सदस्यों की मौजूदगी में प्रतिष्ठित वंदना जनरल स्टोर के मालिक अशोक मोदी के सराय रोड स्थित पैतृक घर की खिड़की का नट खोलकर उनके कमरे से करीब 30 के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।
सूचना मिलते ही सोमवार की सुबह पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस चोरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
अशोक मोदी फिलहाल अपने छोटे बेटे के पास कोलकाता हैं। उनके कमरे में कोई नहीं था, जबकि बगल के कमरे में परिवार के अन्य सदस्य सो रहे थे।
रात को चोरों ने पहले खिड़की में लगी मच्छर रोकने वाली जाली हटाकर ग्रिल का नट खोला और आराम से कमरे में आ गए। चारों ने कमरे में रखी तीन अलमारी का ताला तोड़ा और उसमें रखा सारा कीमती सामान लेकर भाग गए।
कमरे को अंदर से बंद कर की चोरी
चोरों ने वारदात को अंजाम देने से पहले कमरे को अंदर से बंद कर दिया। इसके बाद सारा सामान बटोरा। सोमवार की सुबह स्वजन ने जगे तो कमरा अंदर से बंद मिला। किसी तरह कमरे में प्रवेश किया तो वहां का नजारा देखकर अवाक रह गए। तीन अलमारी खुली औ कपड़ा को छोड़कर सारे जेवरात गायब थे।
अशोक की भतीजी मानसी मोदी ने बताया कि चाचा का कमरा दिन भर खुला रहता है। बच्चे पढ़ते हैं। रात को परिवार के सभी सदस्य अपने कमरे में चले जाते हैं। अलमारी में चाची के पुश्तैनी जेवर और चांदी रखी हुई थी। करीब 30 लाख के जेवरात चोरी हुए हैं। चाचा के आने के बाद पता चलेगा कि जेवरात के अलावा क्या क्या सामान चोरी हुआ है।
पुलिस हर एंगल से कर रही जांच
चोरी की सूचना मिलने पर नगर के प्रभारी थानेदार जगन्नाथ धान और एसडीपीओ दिलीप खलखो मौके पर पहुंचे और जांच क। परिवार के सदस्यों से पूरे घटनाक्रम का जायजा लिया। उस खिड़की की भी जांच की, जहां से चोर अंदर दाखिल हुए। पुलिस अब चोरों की पहचान के लिए मुहल्ले में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है।
खिड़की का ग्रिल खोलकर वारदात को अंजाम दिया गया है। मामला दर्ज कर सीसीटीवी की मदद से चोरों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। - जगन्नाथ धान, प्रभारी थानेदार नगर थाना
यह भी पढ़ें- पति गया था तमिलनाडु कमाने, पड़ोसी ने घर में घुसकर महिला से किया गंदा काम; दुमका पुलिस ने दबोचा
