विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दुमका में लगातार चोरी पर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने चोर को रस्सी से बांधकर दी सजा; पुलिस ने भीड़ से बचाया

By Digital Desk Edited By: Mritunjay Pathak
Published: Tue, 21 Apr 2026 10:34 AM (IST)

Dumka Theft Case: दुमका के डंगालपाड़ा में चोरी की घटनाओं से नाराज़ ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़कर पीटा। पुलिस ...और पढ़ें

HighLights

  1. डंगालपाड़ा में लगातार हो रही चोरी से ग्रामीण परेशान थे

  2. ग्रामीणों ने तैयब अंसारी नामक संदिग्ध को पकड़ा

  3. पुलिस ने आरोपी को ग्रामीणों से छुड़ाकर हिरासत में लिया

जागरण संवाददाता, दुमका। Dumka Villagers catch thief झारखंड की उप राजधानी दुमका के नगर थाना क्षेत्र के डंगालपाड़ा में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से नाराज़ ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह एक आरोपी को पकड़ लिया। वह नगर थाना क्षेत्र के जारवाडीह का रहने वाला है। 

Dumka Thief Arrested

बताया जाता है कि पिछले तीन-चार दिनों से इलाके की दुकानों में चोरी की वारदात हो रही थी, जिससे स्थानीय लोग काफी आक्रोशित थे। इसी बीच ग्रामीणों ने संदिग्ध युवक तैयब अंसारी को टोटो से जाते समय पकड़ लिया।

Dumka Theft Case

लोगों ने उसे रोककर हाथ-पैर बांध दिए और मौके पर ही पूछताछ शुरू कर दी। इस दौरान गुस्साए ग्रामीणों ने उसकी पिटाई भी कर दी। आरोपी से पूछताछ में चोरी की घटनाओं को लेकर कई सवाल किए गए।

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर अपनी कस्टडी में ले लिया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए लोगों को शांत कराया और कानून हाथ में नहीं लेने की अपील की।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी से पूछताछ की जा रही है और हाल के दिनों में हुई चोरी की घटनाओं में उसकी संलिप्तता की जांच की जा रही है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।