विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दुमका में दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या से छात्रों में आक्रोश, अंबेडकर चौक जाम कर न्याय की मांग

Published: Mon, 12 Oct 2026 04:41 PM (IST)

Dumka Minor Rape-Murder Protest: दुमका के काठीकुंड थाना क्षेत्र में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के विरोध में छात्रों ने प्रदर्शन किया।

HighLights

  1. किशोरी के सामूहिक दुष्कर्म और हत्या पर छात्रों का गुस्सा।

  2. झारखंड छात्र सभा ने दुमका में सड़क जाम की।

  3. दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और फांसी की सजा की मांग।

जागरण संवाददाता, दुमका। दुमका जिला के काठीकुंड थाना क्षेत्र में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या से विद्यार्थियों में आक्रोश है। घटना के विरोध में सोमवार को झारखंड छात्र सभा के बैनर तले सैकड़ों छात्र सड़क पर उतर आए।

छात्रों ने एसपी कॉलेज मैदान से रैली निकाली और अंबेडकर चौक पहुंचकर सड़क जाम कर दिया। आंदोलनकारी की मांग है कि घटना में शामिल आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और दोष सिद्ध होने पर उन्हें फांसी की सजा दी जाए।

छात्रों का कहना है कि पीड़िता को न्याय दिलाने और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूरी है। अंबेडकर चौक पर प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने न्याय की मांग को लेकर अपना आक्रोश जाहिर किया।

छात्रों का कहना है कि मामले में त्वरित कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके और लोगों का कानून-व्यवस्था पर भरोसा बना रहे। आंदोलनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।

उन्होंने कहा जब तक जिला प्रशासन आकर अब तक भी कार्रवाई के बारे में जानकारी नहीं देगा तब तक मार्ग खाली नहीं किया जाएगा।