आदिवासी युवती से सामूहिक दुष्कर्म मामले में 11 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा
Dumka. दुमका के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में 6 सितंबर 17 को आदिवासी युवती के साथ 17 युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था।
दुमका, जेएनएन। आदिवासी युवती से सामूहिक दुष्कर्म मामले में दुमका कोर्ट ने सोमवार को 11 अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषियों पर 20-20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना न देने की स्थिति में सजा की अवधि एक साल बढ़ जाएगी।
दुमका के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में 6 सितंबर 17 को आदिवासी युवती के साथ 17 युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। तब यह मामला सुर्खियों में था। सुनवाई के बाद कोर्ट ने सोमवार को 11 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। एक आरोपित है। चार का चाइल्ड कोर्ट में और एक का जुबनाईल कोर्ट में मामला चल रहा है।
जिन्हें सुनाई गई सजा-
1. जॉन मुर्मू, गुहियाजोरी
2. अलविनुस हेम्ब्रम, कोदोखिंचा
3. जयप्रकाश हेम्ब्रम, कोदोखिंचा
4. सुभाष हांसदा, कोदोखिंचा
5. सुरज सोरेन, कोदोखिंचा
6. मार्शेल मुर्मू, गुहियाजोरी
7. दानियल किस्कू, ताराजोड़ा गांव
8. सुमन सोरेन, बागडुबी
9. अनिल राणा, चांदोपानी
10. शैलेंद्र मराण्डी, कोदोखींचा
11 सद्दाम अंसारी, तेलियाचक
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप