राजद ने पीएम व गृह मंत्री का पुतला फूंका
झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष
राजद ने पीएम व गृह मंत्री का पुतला फूंका
जागरण संवाददाता, दुमका : झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष संजय सिंह यादव के निर्देश पर शनिवार को राजद कार्यकर्ताओं ने टीन बाजार चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया। जिला सचिव ललित यादव ने कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर सीबीआइ बिहार की प्रथम महिला मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के साथ अमर्यादित व्यवहार करने एवं वर्षों पुराने मामले में राजद सुप्रीमो एवं उनके सगे संबंधियों को बेवजह प्रताड़ित कर रही है। इसी के विरोध में पुतला दहन किया गया है। उन्होंने कहा कि देश की जनता महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त है। भाजपा के प्रति जन आक्रोश बढ़ता जा रहा है जिसे छुपाने के लिए केंद्र सरकार बेवजह परेशान करने का काम कर रही है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते कद से परेशान होकर एवं केंद्र सरकार और बिहार सरकार की नाकामियों को छुपाने के लिए गरीबों के नेता को प्रताड़ित किया जा रहा है। पुतला दहन में सुबोध यादव, मनोज कुमार, जयदेव गोराई, अफरोज आलम, युवा जिला अध्यक्ष मोहम्मद अली, छात्र नेता आदिति नंदन, विपिन शर्मा, अमित शर्मा, रोहन शर्मा, कुमोद यादव सहित दर्जनों लोग शामिल थे।