कुलपति ने की राज्यपाल से मुलाकात
सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सोनाझरिया मिज ने सोमवार को रांची राजभवन में राज्यपाल सह कुलाधिपति रमेश बैस से मुलाकात की। कुलाधिपति ने उनसे शैक्षणिक भवन व अन्य सुविधाओं की भौतिक जानकारी ली।
जागरण संवाददाता, दुमका: सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सोनाझरिया मिज ने सोमवार को रांची राजभवन में राज्यपाल सह कुलाधिपति रमेश बैस से मुलाकात की। कुलाधिपति ने उनसे शैक्षणिक, भवन व अन्य सुविधाओं की भौतिक जानकारी ली। उन्होंने कहा कि विवि के चहुंमुखी विकास के लिए शिक्षा के स्तर को राष्ट्रीय स्तर का बनाने का सतत प्रयास किया जाना चाहिए। स्थानीय के साथ राष्ट्रीय महत्व की चीजों को सिलेबस में स्थान देना उचित होगा। छात्र व छात्राओं को स्वरोजगार हेतु प्रेरित करें। कमजोर तबके की शिक्षा पर विशेष बल देना चाहिए। कुलपति ने कुलाधिपति से आग्रह किया कि 14 अगस्त को विवि भ्रमण करने से शिक्षक समेत सभी को मार्गदर्शन मिल सकेगा। राज्यपाल ने कुलपति को शाल देकर सम्मानित किया और उनकी लिखित पुस्तक का विमोचन किया।