Move to Jagran APP

जलवायु परिवर्तन के कारण बन रही सुखाड़ की स्थिति

रामगढ़ : प्रगति किसान संघ के तत्वाधान में शनिवार को कांजवे पंचायत के कोनापाथर में राम कि

By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Jul 2018 02:31 AM (IST)Updated: Sun, 15 Jul 2018 02:31 AM (IST)
जलवायु परिवर्तन के कारण बन रही सुखाड़ की स्थिति
जलवायु परिवर्तन के कारण बन रही सुखाड़ की स्थिति

रामगढ़ : प्रगति किसान संघ के तत्वाधान में शनिवार को कांजवे पंचायत के कोनापाथर में राम किसान क्लब नौखेता तथा सिदो कान्हु किसान क्लब कोनापाथर के सदस्यों के बीच एक दिवसीय कृषि विशेषज्ञ से भेटवार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दुमका के कृषि विभाग के कृषि वैज्ञानिक उदय प्रसाद पासवान ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि आज वर्तमान परिस्थिति में सुखाड़ की स्थिति उत्पन्न हो रही है। इसका सबसे प्रमुख कारण है जलवायु परिवर्तन। जलवायु परिवर्तन के कारण कभी अतिवृष्टि तो कभी अनावृष्टि होता हैं सरकार इसको संतुलन करने के लिए देश भर में वृक्षारोपण कार्यक्रम चला रही है। प्रत्येक व्यक्ति पेड़ लगाकर पर्यावरण को संरक्षित करने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि वर्षा जल को संरक्षित करें ताकि जमीन के अंदर जल स्तर का संतुलन बना रहे। उन्होंने उपस्थित किसानों को बताया कि खेतों में बीज बोने से पहले बीज का उपचार अवश्य करना चाहिए। बीज उपचार के दौरान एक किलो बीज में 200 ग्राम वेवेस्टीन का उपयोग किया जा सकता है। इस दौरान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। सभी किसानों को अपने फसल का बीमा कराना चाहिए। किसान काफी मेहनत कर अपने खेतों में धान लगाते है। ऐसे में यदि सुखाड़ के कारण धान नहीं हो पाता है तो बीमा करने वाले कंपनी को मुआवजा देना पड़ता है। सुखाड़ की स्थिति को देखते हुए सभी किसान अपने फसल का बीमा अवश्य करायें। खेतों में कम से कम रसायनिक खाद का प्रयोग करना चाहिए। रसायनिक खाद से फसल तो ठीक होता है लेकिन उसका हमारे शरीर पर बहुत सारे दुष्परिणाम होते हैं। खेतों में ज्यादा से ज्यादा जैविक खाद का प्रयोग करें। इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन पंचायत समिति सदस्य बारिश मुर्मू ने किया। इस दौरान संस्था के सचिव धनीराम बास्की, जिला समन्वयक सनत टुडू, रामदयाल राय, सुरेश राय, जोसेफ मुर्मू, रोसा हेम्ब्रम समेत कई किसान उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.