Move to Jagran APP

महिलाओं को सशक्त करके ही सशक्त समाज का निर्माण संभव : द्रौपदी

दुमका : राजभवन दुमका में रविवार को शिकारीपाड़ा के मुड़ायाम पंचायत के बालीजोर में बाली

By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Jul 2018 03:40 PM (IST)Updated: Sun, 01 Jul 2018 03:40 PM (IST)
महिलाओं को सशक्त करके ही सशक्त समाज का निर्माण संभव : द्रौपदी
महिलाओं को सशक्त करके ही सशक्त समाज का निर्माण संभव : द्रौपदी

दुमका : राजभवन दुमका में रविवार को शिकारीपाड़ा के मुड़ायाम पंचायत के बालीजोर में बाली चप्पल की निर्माण में जुड़ी ¨पक आर्मी और जरमुंडी में बासुकी अगरबत्ती की निर्माण में जुटी ब्लू आर्मी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान द्रौपदी मुर्मू ने ¨पक आर्मी द्वारा निíमत बाली फुटवियर चप्पल एवं ब्लू आर्मी के द्वारा तैयार बासुकी अगरबत्ती क्रय किया। उन्होंने कहा कि यह देखकर उन्हें काफी प्रसन्नता हो रही है कि जिला प्रशासन के सहयोग से ग्रामीण महिलाएं आíथक व सामाजिक तौर पर सशक्त हो रही हैं। उन्होंने कहा कि जब अपने घर की महिलाएं फुटवियर का निर्माण कर रही हैं तो फिर इसका इस्तेमाल तो सबको करना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त करके ही एक सशक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि उन्हें भरोसा है कि बाली फुटवियर एवं बासुकी अगरबत्ती पूरे राज्य में अपनी पहचान स्थापित करेगा। राज्यपाल ने मुलाकात करने आई महिलाओं से काफी देर तक बातचीत की। मौके पर दुमका के उपायुक्त मुकेश कुमार, पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल, सिदो-कान्हु विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मनोरंजन प्रसाद सिन्हा, उपविकास आयुक्त वरुण रंजन सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.