किशोरियों के बीच किया सेनेटरी नैपकिन व खाद्यान्न का वितरण
रामगढ़ वैश्विक महामारी कोरोना वायरस ने जहां एक तरफ सभी लोगों को घर पर रहने के लिए मजबूर कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ आयो आयदरी ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा लगातार ग्रामीण क्षेत्र में किशोरी एवं असहाय लोगों के बीच सेवा की जा रही है। मंगलवार को गर्ल्स फस्ट फंड के तत्वाधान में रामगढ़ प्रखंड के अमड़ापहाड़ी पंचायत के कुपी एवं पुनसिया गांव के 65 किशोरियों के बीच सेनेटरी नैपकिन एवं खाद्यान्न का वितरण ट्रस्ट के सचिव मुन्नी हेम्ब्रम ने किया।
संवाद सहयोगी, रामगढ़ : वैश्विक महामारी कोरोना वायरस ने जहां एक तरफ सभी लोगों को घर पर रहने के लिए मजबूर कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ आयो आयदरी ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा लगातार ग्रामीण क्षेत्र में किशोरी एवं असहाय लोगों के बीच सेवा की जा रही है। मंगलवार को गर्ल्स फस्ट फंड के तत्वाधान में रामगढ़ प्रखंड के अमड़ापहाड़ी पंचायत के कुपी एवं पुनसिया गांव के 65 किशोरियों के बीच सेनेटरी नैपकिन एवं खाद्यान्न का वितरण ट्रस्ट के सचिव मुन्नी हेम्ब्रम ने किया। इस दौरान सचिव ने कहा कि ट्रस्ट किशोरियों को जागरूक करने के लिए कई साल से काम कर रही है। किशोरियों को बाल विवाह के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। वहीं मासिक धर्म के दौरान किशोरियों को साफ-सफाई हेतु जागरूक भी किया गया है। किशोरियों को चावल, दाल आलु, साबुन समेत अन्य सामग्री भी दी गयी। इस दौरान ट्रस्ट के समन्वयक जयप्रकाश शर्मा, मोनिका मरांडी, ललीता हेम्ब्रम, रसीक हेम्ब्रम, मारिया गोरेती समेत अन्य लोग उपस्थित थे।