संस्कार केंद्र खोलने के संबंध में चर्चा
दुमका भारत विकास परिषद दुमका इकाई की बैठक मंगलवार को प्रयास फाउंडेशन कार्यालय में हुई। जिसमें मुख्य रूप से भारत को जानो एवं संस्कार केंद्र खोलने के संबंध में चर्चा की गई। सदस्यों ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक पहचान बनाए रखने के लिए भारत को जानो एवं संस्कार निर्माण का कार्य भारत विकास परिषद जैसी संस्थाएं कर रही हैं।
दुमका : भारत विकास परिषद दुमका इकाई की बैठक मंगलवार को प्रयास फाउंडेशन कार्यालय में हुई। जिसमें मुख्य रूप से भारत को जानो एवं संस्कार केंद्र खोलने के संबंध में चर्चा की गई। सदस्यों ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक पहचान बनाए रखने के लिए भारत को जानो एवं संस्कार निर्माण का कार्य भारत विकास परिषद जैसी संस्थाएं कर रही हैं। शिक्षा विभाग एवं संस्कार के कार्य में लगे लोग विद्वान जिन्होंने समाज के निर्माण में अपनी अग्रणी भूमिका निभाने का संकल्प लिया है। परिषद के अध्यक्ष प्रशांत, पूर्व प्राचार्य बीके मिश्र, सांस्कृतिक कार्यक्रम के पुरोधा गौर कांत झा, सचिव मधुर कुमार सिंह, महिला आयोग की सदस्य शर्मिला सोरेन, प्रोफेसर शंकर पंजियारा, प्रोफेसर अनहद लाल ने समाज निर्माण के लिए अपना योगदान देने का संकल्प लिया। अध्यक्ष ने कहा कि समाज को सशक्त बनाने के लिए सांस्कृतिक मजबूती की आवश्यकता है। परिषद देश के सांस्कृतिक पहलुओं को मजबूत करने का काम करती आ रही है। भारत की विविध जानकारी उपलब्ध कराने के लिए भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन भारत विकास परिषद का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। जिसको क्रमवार स्कूलों में किया जाना तय किया गया है। न सभी कार्यक्रमों को मजबूती प्रदान करने के लिए भारत विकास परिषद के सदस्यों की बैठक प्रत्येक माह की जाएगी। कार्यक्रमों का आयोजन के लिए अलग संकल्पों का निर्माण एवं उसके जिम्मेदार सदस्यों का चयन किया गया है।