यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने को उमड़े श्रद्धालु
फोटो 14 बीईआर 05 संस कर गली (बेरमो) फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के ढोरी बस्ती स्थित बाबा
फोटो : 14 बीईआर 05
संस, कर गली (बेरमो) : फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के ढोरी बस्ती स्थित बाबा गणपति धाम मंदिर में चल रहे सात दिवसीय वार्षिक गणेश मेला एवं शिवशक्ति यज्ञ के तीसरे दिन यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पंडित हरीलाल शास्त्री ने अपने प्रवचन में कहा कि जो महाकाल की पूजा करता है उसका काल कुछ नहीं कर सकता है। यज्ञ के स्थान में मंत्रोचारण के साथ परिक्रमा करने से वातावरण पवित्र होता है। उन्होंने कहा कि मनुष्य के जीवन को संवारने के लिए प्रभु के शरण से कोई अच्छा मार्ग नहीं है। इस मार्ग पर चलने से सुख शांति मुक्ति मिलती है। भगवान के कथा श्रवण मात्र से जीवन सफल हो जाता है। यज्ञ मंडप में परिक्रमा को लेकर बड़कीटांड़, सोतारडीह, रेहवाघाट, सिगारबेड़ा, बालूबैंकर, भोलानगर, मधुकनारी, भेड़मुक्का, फुसरो, पुराना बीडीओ ऑफिस आदि स्थानों से श्रद्धालु पहुंचकर यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर रहे हैं। यहां देवघर से आए उपाचार्य पंकज शास्त्री, अमरदीप शास्त्री, अरविद शास्त्री, सुरेश शास्त्री, गौतम शास्त्री, यज्ञ में पूजन कर्ता भगवान की जीवनी प्रस्तुत की। मौके पर बैजनाथ महतो, धनेश्वर महतो, आर उनेश, महेंद्र चौधरी आदि लोग मौजूद थे।