Move to Jagran APP

बाल-विवाह निबंध में दीपिका ने मारी बाजी

जामा जामा प्रखंड अंतर्गत छैलापाथर पंचायत के उत्क्रमित उच्च विद्यालय निश्चितपुर में शनिवार को सिनी संस्था द्वारा पंचायत स्तरीय बाल मेला का आयोजन कलस्टर समन्वयक चैतन्य चंद के नेतृत्व में किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Aug 2019 05:42 PM (IST)Updated: Sun, 18 Aug 2019 06:30 AM (IST)
बाल-विवाह निबंध में दीपिका ने मारी बाजी

जामा : जामा प्रखंड अंतर्गत छैलापाथर पंचायत के उत्क्रमित उच्च विद्यालय निश्चितपुर में शनिवार को सिनी संस्था द्वारा पंचायत स्तरीय बाल मेला का आयोजन कलस्टर समन्वयक चैतन्य चंद के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान माहवारी स्वच्छता एवं बाल विवाह पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके अलावा किशोर किशोरियों के लिए 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता, एचआइवी एड्स पर प्रश्नोतरी प्रतियोगिता हुई। बाल मेला में माहवारी स्वच्छता संबंधी निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभा कुमारी प्रथम, रूपाली कुमारी द्वितीय एवं संजोनी मुर्मू ने तीसरा स्थान हासिल किया। जबकि 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में कंचन कुमारी कोल प्रथम, प्रेमशीला मुर्मू द्वितीय व मुन्नी कुमारी ने तीसरा स्थान हासिल किया। बाल-विवाह निबंध प्रतियोगिता में दीपिका कुमारी प्रथम, डबली कुमारी द्वितीय व संजू हेंब्रम ने तीसरा स्थान हासिल किया। एचआइवी एड्स प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता की विजेता स्वीटी कुमारी और रूपा कुमारी उपविजेता बनी। सभी विजेताओं को पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

loksabha election banner

उक्त कार्यक्रम के दौरान बीलेंदु पाल, विद्यालय प्रधानाध्यापक अनुज कुमार वर्मा, मनोज हांसदा, निशा कुमारी, एंथनी कुमारी, संजोनी मुर्मू, प्रतिभा कुमारी, कंचन कुमारी कोल, सोना किरण किस्कू, रूपाली कुमारी, प्रेमशीला मुर्मू, विनय सोरेन शिव कुमार टुडू के अलावा छैला पाथर पंचायत के सभी एजुकेटरों ने भाग लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.