पत्थर खदान के पानी में डूबने से वृद्धा की मौत
शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के चितरागड़िया की एक बंद पत्थर खदान के पानी में नहाने के क्रम में डूब जाने से 65 वर्षीया जमसी टुडू की शनिवार को सुबह में मौत हो गई। पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया।
शिकारीपाड़ा : थाना क्षेत्र के चितरागड़िया की एक बंद पत्थर खदान के पानी में नहाने के क्रम में डूब जाने से 65 वर्षीया जमसी टुडू की शनिवार को सुबह में मौत हो गई। पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया। बताया जाता है कि रोजाना की तरह वृद्धा नहाने के लिए खदान में गई। जब दोपहर तक वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन की। इसी क्रम में खदान के बाहर उसका कपड़ा और पानी में तैरती हुई उसकी लाश मिली। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। थाना प्रभारी संजय मालवीय ने बताया कि परिजनों की ओर से किसी तरह की शंका व्यक्त नहीं किए जाने के कारण यूडी केस दर्ज किया गया है। महिला की डूब जाने से मौत हो गई।