Move to Jagran APP

सिचाई कूप धंसने से घायल मजदूर की इलाज में मौत

मसलिया मसलिया के कुरुवा गांव में मनरेगा योजना से सिचाई कूप का निर्माण कार्य चल रहा था। गुरुवार को गांव के ही ढेमू टूडू एवं मोसो टूडू कूप काटने का काम कर रहे थे। दोपहर को अचानक कूप के एक किनारा धंस गया और भरभराकर मिट्टी गिरने लगा जिसमें दोनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।

By JagranEdited By: Published: Thu, 13 Jun 2019 07:03 PM (IST)Updated: Thu, 13 Jun 2019 07:03 PM (IST)
सिचाई कूप धंसने से घायल मजदूर की इलाज में मौत

मसलिया : मसलिया के कुरुवा गांव में मनरेगा योजना से सिचाई कूप का निर्माण कार्य चल रहा था। गुरुवार को गांव के ही ढेमू टूडू एवं मोसो टूडू कूप काटने का काम कर रहे थे। दोपहर को अचानक कूप के एक किनारा धंस गया और भरभराकर मिट्टी गिरने लगा जिसमें दोनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। गांववालों की मदद से दोनों को जामताड़ा अस्पताल ले जाया गया। उसके बाद चिकित्सकों ने वहां से रेफर कर दिया। गंभीर रूप से घायल ढेमू टूडू (45) ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है। मृतक की बेटी सुंदरमुनी टूडू ने बताया कि पिता प्रत्येक दिन सुबह काम पर चले जाते थे। सुबह 9 बजे रोज की तरह मजदूरी करने गए। दोपहर को गांव के ही महेंद्र मंडल ने बताया कि उसके पिता घायल हो गए हैं। उनका इलाज कराने को लेकर जामताड़ा ले गए। लेकिन डॉक्टर ने स्थिति को गंभीर बताते हुए धनबाद रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। बता दें कि शाम में मजदूर का शव गांव पहुंचा तो घरवाले दहाड़ मारकर रोने लगे। दामाद बाबूश्वर टुडू ने भी कहा कि ससुर हर दिन की तरह मजदूरी करने गए थे। घायल होने की सूचना मिलने पर गांववालों ने 108 नंबर पर डायल कर एंबुलेंस को बुलाया। जिससे उनको जामताड़ा ले जाया गया था। जहां डॉक्टर ने जवाब दे दिया था। जानकारी हो कि फतेहपुर निवासी मनीष मंडल का सिचाई कूप का निर्माण कार्य चल रहा था। उधर इस बाबत बीडीओ संजय कुमार ने पूछने पर बताया कि उनको अभी तक इसकी जानकारी नहीं है।

loksabha election banner

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.