कथलिया के रोजगार सेवक का शव बरामद
े उसकी जेब से डेढ़ पेज का एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। पुलिस ने यूडी केस दर्ज किया है।
संवाद सूत्र, दलाही: पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर शनिवार सुबह नयाडीह के कोलपांज जंगल में पेड़ से लटकता हुआ एक युवक का शव बरामद किया। शव की पहचान नयाडीह गांव के 42 वर्षीय ओबीधन टुडू के रूप में हुई है। वह मसलिया प्रखंड के कठलिया पंचायत का रोजगार सेवक था। पुलिस ने उसकी जेब से डेढ़ पेज का एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। पुलिस ने यूडी केस दर्ज किया है।
मृतक की पत्नी रंजीता सोरेन ने बताया कि सुबह छह बजे घर से सुबह टहलने की बात कहकर निकले। काफी देर के बाद भी जब घर नहीं लौटे तो खोजबीन की गई। इसी क्रम में जंगल में मवेशी चरा रहे बच्चों से पता चला कि एक युवक का शव पेड़ से लटक रहा है। वहां जाकर देखा तो पेड़ से पति का शव लटक रहा था। ओबीधन ससुराल नवासार में अपने पत्नी व दो बच्चों के साथ रह रहा था। हाल ही गोलबंधा पंचायत से स्थानांतरित होकर कठलिया पंचायत में रोजगार सेवक के रूप में योगदान किया। परिवार के साथ काफी खुशहाल था। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि युवक की जेब में मिले सुसाइड नोट का अध्ययन किया जा रहा है।