Move to Jagran APP

गांव में सुविधा से ज्यादा से महिलाओं को रोजगार से जोड़ना: उपायुक्त

मसलिया : उपायुक्त मुकेश कुमार ने शुक्रवार को जिला प्रशासन द्वारा गोद लिए गए मसलिया प्रखंड के

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Jun 2018 07:09 PM (IST)Updated: Fri, 22 Jun 2018 07:09 PM (IST)
गांव में सुविधा से ज्यादा से महिलाओं को रोजगार से जोड़ना: उपायुक्त
गांव में सुविधा से ज्यादा से महिलाओं को रोजगार से जोड़ना: उपायुक्त

मसलिया : उपायुक्त मुकेश कुमार ने शुक्रवार को जिला प्रशासन द्वारा गोद लिए गए मसलिया प्रखंड के आदर्श गांव हथिया पाथर जाकर चल रहे विकास कार्यो की समीक्षा की। तसर धागा निर्माण के प्रशिक्षण केंद्र का भी फीता काटकर कर उद्घाटन किया।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि आदर्श गांव में सभी जरूरी मूलभूत सुविधा उपलब्ध है। उससे भी ज्यादा जरूरी है यहां की महिलाओं को रोजगार से जोड़ना। इस दिशा में जिला प्रशासन निरंतर कार्य कर रहा है। जिला में तसर का उत्पादन बहुत अधिक है और पूरे देश का 50 फीसदी तसर का उत्पादन सिर्फ दुमका करता है। तसर के क्षेत्र में इस जिले में अपार संभावनाएं हैं इसलिए यहां की महिलाओं को तसर के धागा उत्पादन कार्य से जोड़ा गया है। 25 मशीनें लगी हैं और जल्द और भी मशीनें लग जाएंगी ताकि अधिक से अधिक महिलाओं को इससे जोड़ा जा सके। यहां के लोग काफी मेहनती हैं। महिलाओं में भी कुछ करने का गजब उत्साह है। जिला प्रशासन बस एक बेहतर प्लेटफॉर्म उपलब्ध करा रहा है। तसर के धागे की कीमत बहुत अधिक है। 450 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से सरकार इन महिलाओं द्वारा बनाये धागे को खरीदेगी। साथ ही धागे की गुणवत्ता को देखते हुए धागे और भी महंगी दर पर खरीदा जाएगा। उपायुक्त ने प्रशिक्षण केंद्र के रंग रोगन कराने का निर्देश देते हुए कहा कि केंद्रीय सिल्क बोर्ड ने 200 अटल मशीन उपलब्ध कराया है। इससे मयूराक्षी सिल्क निर्माण कार्य को नयी गति मिलेगी। जिला प्रशासन सरकार के सहयोग से मयूराक्षी सिल्क का मार्के¨टग करेगी। मयूराक्षी सिल्क ऑनलाइन स्टोर पर भी उपलब्ध होगा।

उपायुक्त ने हरिनबहाल पंचायत के धोबना गांव जाकर तसर ककून भंडार गृह का जायजा लिया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय हथिया पाथर की स्थिति का जायजा लेने के बाद मुखिया मीनू मरांडी के कार्यों की काफी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि वास्तव में मुखिया द्वारा किया गया कार्य प्रसंशनीय है। आंगनबाड़ी केंद्र में जल्द से जल्द बच्चों की सारी सामग्रियां उपलब्ध कराई जाए ताकि बच्चों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही पार्क का भी निर्माण कार्य जल्द से जल्द प्रारंभ करायें। जल्द यहां की 100 महिलाओं को स्कूल ड्रेस के निर्माण कार्य से जोड़ा जाएगा। जो बाजार के दर से कम दर पर उपलब्ध होगा। इसके लिए 30 उच्च गुणवत्ता वाले सिलाई मशीन का भी आर्डर दे दिया गया है। इन महिलाओं के द्वारा स्टी¨चग का कार्य किया जाएगा। सरकार तथा जिला प्रशासन महिला सशक्तिकरण के दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। मौके पर उप विकास आयुक्त वरुण रंजन, अग्र परियोजना पदाधिकारी सुधीर ¨सह, पंचायत की मुखिया मीनू मरांडी आदि उपस्थित थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.