गैस सि¨लडर से लगी आग, दो झुलसे
??????????? ??????? ?????? ?? ?????????? ?????? ?? ???? ???? ??? ????? ??? ?? ?? ??? ?? ?? ???? ???? ??? ????????? ????? ????? ?? ????? ????? ????? ? ?????? ?????? ???? ?? ?? ???? ??? ??? ?? ???? ??? ?? ????
संवाद सहयोगी, बासुकीनाथ : जरमुंडी प्रखंड की ठेकचाघोंघा पंचायत के धमना गांव में गैस सिलिंडर से घर में आग लग गई। इसमें गृहस्वामी सहदेव मंडल के पुत्र रोहित मंडल व उनकी पुत्री कुमिता देवी झुलस गए। दोनों को जरमुंडी अस्पताल भेजा गया। प्राथमिक चिकित्सा होने के बाद रोहित को रेफर कर दिया गया। इस घटना में घर में रखा अनाज, कपड़ा, बर्तन, नकदी जेवर सहित करीब एक लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जल गई। हालांकि दमकल वाहन के आने से पूर्व ही ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पा लिया।
घर में होनी थी छठियारी: धमना निवासी सहदेव मंडल के पुत्र रोहित मंडल को पुत्र की प्राप्ति हुई थी। उसी खुशी में बुधवार को घर में छठियारी का आयोजन किया था। उसी को लेकर घर में साफ सफाई का किया जा रहा था। इसी क्रम में 15 दिन पहले प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत मिला गैस चूल्हा व सिलेंडर हटाने के दरम्यान रेगुलेटर खोलते वक्त घर में आग लग गई। जरमुंडी सीओ विकास त्रिवेदी जरमुंडी थाना के एसआई रमेन्द्र ¨सह सहित अन्य पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे व घटना की जानकारी ली।