विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दस हजार के लिए भाई बना भाई का दुश्‍मन, एक उधार के पैसे नहीं कर पाया वापस, तो दूसरे ने दाग दी पांच गोलियां

By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
Published: Sat, 21 Jan 2023 01:29 PM (IST)

अनिल कुंवर ने छह महीने पहले अपने चचेरे भाई कामेश्वर ईश्वर ने दस हजार रुपये का उधार लिया था। इस बीच वह पैसों का इंतजाम नहीं नहीं कर पाया कि लौटा सके। इसके चलते दोनों भाइयों में‍ विवाद इस कदर बढ़ गया कि एक ने दूसरे पर गोली चला दी।

गोली लगने के बाद अस्‍पताल में भर्ती अनिल कुंवर
गोली लगने के बाद अस्‍पताल में भर्ती अनिल कुंवर

जागरण संवाददाता, दुमका। दुमका जिले के जरमुंडी थाना क्षेत्र के फेटका गांव के पास शनिवार को 11 बजे कामेश्वर ईश्वर ने दस हजार रुपये के लिए अपने चचेरे भाई 30 वर्षीय अनिल कुंवर को गोली मार दी। युवक को चार गोली लगी है। उसे मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो गोली कूल्हे, एक पीठ पर व एक पैर में लगी है। पैर की गोली लगने के बाद निकल गई। बाकी तीन गोलियां शरीर के अंदर है। एक्सरे के बाद आपरेशन कर गोलियां निकाली जाएंगी।

भाई ने भाई पर चलाई पांच गोलियां

जरमुंडी प्रखंड के बोगली कुमुमडीह गांव के अनिल ने बताया कि उसने छह माह पहले चचेरे भाई कामेश्वर से दस हजार रुपया उधार लिया था। पैसों का इंतजाम नहीं होने की वजह से चुकता नहीं कर पा रहा था। दोपहर को बाइक से काम के लिए नाेनीहाट जा रहा था। इस दौरान फेटका गांव के समीप पहले से खड़े भाई ने उसे रोका और सीधे गोली चला दी। पांच गोलियां चलाई। चार लगी और एक शरीर के पास से निकल गई।

आरोपित की तलाश में जुटी पुलिस

घायल होने के बाद स्वयं छोटे भाई को घटना की जानकारी दी। पिता और भाई ने पुलिस की मदद से पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। घायल और आरोपित बोगली कुमुमडीह गांव के रहने वाले हैं। आरोपित गांव में ग्राहक सेवा केंद्र चलाता है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें- पति-पत्‍नी के रिश्‍ते में किसी तीसरे की एंट्री, बीवी को रास्‍ते से हटाने के लिए बनाया प्‍लान, उतारा मौत के घाट

दूल्हा बन दुल्हन से शादी रचाने पहुंच गई युवती, लोगों को हुआ शक, फिर महिलाओं ने उतरवाए कपड़े, सामने आया सच

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।