Move to Jagran APP

सड़क पर उतरे कांग्रेस-झाविमो कार्यकर्ता

दुमका विपक्षी दलों ने नए मोटर वाहन अधिनियम का विरोध करना शुरू कर दिया है। बुधवार को सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी के निर्देश पर कार्यकर्ताओं ने आक्रोश मार्च निकालकर सभा की तो कांग्रेस ने टीन बाजार चौक में प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। झाविमो जिलाध्यक्ष धर्मेद्र सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने वीर कुंवर सिंह चौक से आक्रोश मार्च निकाला। मार्च मुख्य बाजार होता हुआ टीन बाजार पहुंचा और नुक्कड़ सभा में तब्दील हो गया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 11 Sep 2019 06:11 PM (IST)Updated: Wed, 11 Sep 2019 06:11 PM (IST)
सड़क पर उतरे कांग्रेस-झाविमो कार्यकर्ता
सड़क पर उतरे कांग्रेस-झाविमो कार्यकर्ता

दुमका : विपक्षी दलों ने नए मोटर वाहन अधिनियम का विरोध करना शुरू कर दिया है। बुधवार को सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी के निर्देश पर कार्यकर्ताओं ने आक्रोश मार्च निकालकर सभा की तो कांग्रेस ने टीन बाजार चौक में प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। झाविमो जिलाध्यक्ष धर्मेद्र सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने वीर कुंवर सिंह चौक से आक्रोश मार्च निकाला। मार्च मुख्य बाजार होता हुआ टीन बाजार पहुंचा और नुक्कड़ सभा में तब्दील हो गया। सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने जिस तरह से मनमाना कानून बनाया है, उससे हर देशवासी परेशान हैं। सरकार अब मनमानी पर उतर आई हैं। हादसे कम करने के लिए और भी रास्ते हो सकते हैं लेकिन इतना ज्यादा जुर्माना लगाकर सरकार लोगों पर अतिरिक्त बोझ डाल रही है। अंजुला मुर्मू ने कहा कि सरकार की यह मनमानी किसी भी सूरत में और चलने नहीं दी जाएगी। अभी तो विरोध की आवाज ही उठी है। आनेवाले समय में और भी कुछ किया जाएगा। सुरक्षा के नाम पर सरकार लोगों की जेब खाली करने में लगी है। सभा में मार्था हांसदा, जमील अख्तर, अलीमाम, अजय सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। इधर, प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर मोदी सरकार द्वारा जुर्माना में की गई बढ़ोत्तरी से नाराज कार्यकर्ताओं ने टीन बाजार चौक में प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। महेश राम चंद्रवंशी ने कहा कि केंद्र सरकार मनमानी पर उतर आई है। जनता को किसी न किसी बहाने से परेशान कर पैसा एकत्र करना चाहती है। जनता पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया गया है। इसके खिलाफ जोरदार आंदोलन किया जाएगा। पुतला दहन में सागेन मुर्मू, महबूब आलम, मनोज अंबष्ठ, डॉ. सुशील मरांडी, शहरोज, संजीत सिंह व हाबिल मुर्मू आदि शामिल थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.