मूल्यवृद्धि पर भड़की कांग्रेस, प्रदर्शन
दुमका झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर केंद्र सरकार द्वारा बजट में पेट्रोलियम पदार्थो पर लगाए गए सेस के कारण पेट्रोल एवं डीजल के मूल्यों में वृद्धि व आम उपयोग की वस्तुओं के मूल्य में बढ़ोत्तरी के विरोध में सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा।
दुमका : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर केंद्र सरकार द्वारा बजट में पेट्रोलियम पदार्थो पर लगाए गए सेस के कारण पेट्रोल एवं डीजल के मूल्यों में वृद्धि व आम उपयोग की वस्तुओं के मूल्य में बढ़ोत्तरी के विरोध में सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह ने कहा कि सरकार पेट्रोलियम पदार्थो के मूल्य में वृद्धि को वापस ले। इससे आम लोगों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। सरकार को जनता के हित में किसी तरह का निर्णय लेना चाहिए था। संताल परगना जैसे पिछड़े क्षेत्र के लिए सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य रोजगार की दिशा में विशेष पहल करे। यह सरकार गरीब विरोधी है एवं सरकार बनते ही आए बजट में इसका उदाहरण पेश किया है। पार्टी सरकार के विरुद्ध सड़क पर उतरी है और अब आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन करनेवालों में राजा मरांडी, प्रो. मनोज अम्बष्ठ, प्रेम कुमार साह, बारिश मुर्मू, बाबू राम मुर्मू, रोहित रंजन, अमित कुमार छोटू, मुकेश यादव, शहरोज शेख, श्यामसुंदर भगत, सागेन मुर्मू, भगवान भगत, मो. तहिर अंसारी सहित कई कांग्रेसी नेता शामिल थे।