Move to Jagran APP

मिशन 19 को ध्यान में रखें कार्यकर्ता : सुल्तान

दुमका : कांग्रेस के प्रमंडल प्रभारी सुल्तान अहमद ने मंगलवार को पार्टी कार्यालय में जिले के सभी

By JagranEdited By: Published: Tue, 14 Aug 2018 06:14 PM (IST)Updated: Tue, 14 Aug 2018 06:14 PM (IST)
मिशन 19 को ध्यान में रखें कार्यकर्ता : सुल्तान

दुमका : कांग्रेस के प्रमंडल प्रभारी सुल्तान अहमद ने मंगलवार को पार्टी कार्यालय में जिले के सभी मोर्चा के अध्यक्षों के साथ बैठक कर सांगठनिक कार्यक्रम पर चर्चा की।

loksabha election banner

अगले कार्यक्रम पर फोकस डालते हुए उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता मिशन 2019 को जेहन में रखकर संगठन को मजबूत बनाने के लिए काम करे। बूथ से लेकर सभी मोर्चा संगठन के कार्यकर्ताओं को जोड़ना है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष श्यामल किशोर ¨सह ने कहा कि देश की जनता को अच्छे पुराने दिन लौटाने हैं। इसके लिए पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक सक्रिय होने की जरूरत है। बैठक में अफरोज आलम का नाम इंटक जिलाध्यक्ष और सुशील मुर्मू का नाम विधि विभाग के अध्यक्ष के रूप में प्रस्तावित किया गया। सेवा दल के लिए संतोष ¨सह व विचार विभाग के अध्यक्ष के लिए बबीता मुर्मू का नाम प्रस्तावित किया गया। बासुकीनाथ नगर कमेटी के लिए रोहित रंजन का नाम प्रस्तावित किया गया। शमशाद अंसारी ने कहा कि प्रखंड स्तर पर आंदोलन चलाने की आवश्यकता है। महेश राम ने कहा कि पंचायत स्तर के लोग जब बूथों में कमेटी बनाएंगे तो संगठन में जान आ जाएगी। पार्टी का इतिहास संघर्ष का रहा है। प्रेम कुमार साह ने कहा कि हाट बाजारों में नुक्कड़ सभा के माध्यम से भाजपा सरकार के पांच साल का लेखा जोखा बताना होगा। बैठक में आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डा. सुशील मरांडी, अरबी खातून, जमाल अंसारी, सुभान कापरी, संजीत कुमार ¨सह, अशरथ कमाल, मीनू हांसदा आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.