चुनाव की तैयारी में जुट जाएं कार्यकर्ता : फुरकान
बासुकीनाथ : बासुकीनाथ स्थित विद्या भवन में मंगलवार को जरमुंडी प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से कार्यकर
बासुकीनाथ : बासुकीनाथ स्थित विद्या भवन में मंगलवार को जरमुंडी प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कर्नाटक चुनाव परिणाम पर चर्चा करते हुए फुरकान अंसारी ने कहा कि वहां की जनता ने अपना जनादेश दिया है। वहां की जनता सरकार से कितना खुश थी इसका संकेत दिया है। अब झारखंड की जनता की बारी है कि वह अपना संकेत दे कि यहां की सरकार से जनता कितनी खुश है। सरकार पारा शिक्षक व आंगनबाड़ी सेविकाओं के साथ न्याय नहीं कर पा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने की अपील करते हुए कहा कि संभव है कि दोनों चुनाव एक साथ हो।
जिलाध्यक्ष श्यामल किशोर ¨सह ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार पूंजीपति व उद्योगपतियों की सरकार है। इस सरकार ने पेट्रोल डीजल से लेकर बिजली दरों में अप्रत्याशित वृद्धि कर आम जनता की कमर तोड़ दी है। महंगाई बढ़ाने के साथ भ्रष्टाचार को भी बढ़ावा दिया है। कांग्रेसियों से केंद्र एवं राज्य सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील की।
संजीत ¨सह ने कहा कि सरकार ने नोटबंदी व जीएसटी जैसे प्रस्ताव लाकर जनता को बदहाली की ओर धकेलने का काम किया है। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष श्यामसुंदर मोदी ने किया। मंच संचालन व धन्यवाद ज्ञापन सीताराम मंडल ने किया। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अरबी खातून, प्रमंडलीय प्रभारी डॉ. अमित कुमार झा, महिला मोर्चा अध्यक्ष अमरलता ¨सह, नगर पंचायत उपाध्यक्ष अमित कुमार साह, छोटू कुमार साह, सुषमा देवी, सुबोध कुमार पंडा, ¨पकू पंडा, सेतु भगत, प्रेम कुमार साह, ब्रजकिशोर प्रसाद, संतोष कुमार दे, सुबोध साह, गुड्डू साह, कुंदन पत्रलेख, पप्पू दर्वे, विश्वनाथ वर्मा, बच्चन झा, निरंजन मंडल, बंटी राव मौजूद थे।