चार अवर निरीक्षकों के हाथ में पहली बार थाने की कमान
दुमका पुलिस महानिरीक्षक के आदेश पर पुलिस अधीक्षक ने कई थाना में फेरबदल किया है। चार अवर निरीक्षकों को पहली बार थाने की कमान सौंपी है। इन सभी को आदेश के 24 घंटे के अंदर योगदान करने को कहा गया है।
दुमका : पुलिस महानिरीक्षक के आदेश पर पुलिस अधीक्षक ने कई थाना में फेरबदल किया है। चार अवर निरीक्षकों को पहली बार थाने की कमान सौंपी है। इन सभी को आदेश के 24 घंटे के अंदर योगदान करने को कहा गया है।
जानकारी के अनुसार नक्सल प्रभावित गोपीकांदर के अवर निरीक्षक सुरेश पासवान को गोपीकांदर का थानेदार बनाया गया है। शिकारीपाड़ा के अवर निरीक्षक साकिब तनवीर खां को काठीकुंड का थाना प्रभारी बनाया गया है, यहां के थानेदार कौशलेंद्र कुमार ठाकुर को मुफस्सिल थाना भेजा गया है। तालझारी थाना के थानेदार गगन मित्रा को रानीश्वर का थानेदार बनाया गया है। नगर थाना के अवर निरीक्षक विजय कुमार सिंह को मसानजोर का नया थानेदार बनाया गया है। सरैयाहाट के अवर निरीक्षक नवल किशोर पासवान को तालझारी का थाना प्रभारी बनाया गया है। मसानजोर के थानेदार नित्यानंद भोक्ता को जरमुंडी और रानीश्वर के थानेदार छोटन महतो को शिकारीपाड़ा थाना भेजा गया है।