विद्यालय बच्चों का मंदिर इसे स्वच्छ रखें
दुमका : विद्यालय बच्चों का मंदिर है। इसे हर हाल में साफ-सुथरा एवं स्वच्छ रखा जाना चाहिए। स्वच्छ वाता
दुमका : विद्यालय बच्चों का मंदिर है। इसे हर हाल में साफ-सुथरा एवं स्वच्छ रखा जाना चाहिए। स्वच्छ वातावरण में बच्चों का पढ़ाई के साथ साथ देश और समाज के प्रति कर्तव्य भावना का भी विकास होता है। वे आगे बढ़कर देश का एक अच्छा नागरिक बनकर देश और समाज की बेहतर सेवा कर पाने में सक्षम होते हैं।
उक्त बातें जिला शिक्षा पदाधिकारी धर्मदेव राय ने गुरुवार को जिला स्कूल परिसर के सफाई अभियान का जायजा लेने के क्रम में कही। उन्होंने विद्यालय परिसर की संपूर्ण सफाई व्यवस्था के साथ पेयजल, जल निकासी, हाथ धोने का स्थल व विद्यालय की बागवानी आदि को सही तरीके से व्यवस्थित करने हेतु विद्यालय परिवार के सदस्यों को कई आवश्यक निर्देश दिए। मौके पर प्राचार्य अजय कुमार गुप्ता, ब्रज मोहन झा, रमेश मिश्रा, सत्येन्द्र कुमार ¨सह, आयनुल अंसारी, विजय कुमार दुबे के अलावा नेशनल स्कूल के शिक्षक मदन कुमार भी मौजूद थे। इधर, नेशनल स्कूल सहित सभी विद्यालयों में सफाई अभियान चलाया गया। प्राचार्य अनंतलाल खिरहर की अगुवाई में के मार्गदर्शन में विद्यालय के एनसीसी तथा एनएसएस के छात्र- छात्राओं सहित विद्यालय के तमाम छात्रों ने पूरे विद्यालय परिसर की सफाई की। संकल्प लिया कि हर हाल में अपने विद्यालय परिसर को साफ सुथरा एवं स्वच्छ बनाए रखेंगे। मौके पर शिक्षक जयप्रकाश झा, जयंत, सुभाषचंद्र ¨सह, राजीव कुमार ¨सह, अशोक कुमार, सुधा कुमारी, कृष्णानंद झा, मदन कुमार, प्रकाश कुमार, नफीसा बेगम, स्मिता, कंचना कंचन आदि मौजूद थे।