गांव के विकास को नशा से दूरी बनाना जरूरी
दुमका : प्रखंड के सरवा पंचायत के जोगीडीह गांव में मंगलवार को मुखिया मंजुलता सोरेन और जॉन
दुमका : प्रखंड के सरवा पंचायत के जोगीडीह गांव में मंगलवार को मुखिया मंजुलता सोरेन और जॉन मुर्मू की अध्यक्षता में गांव के विकास और समस्याओं को लेकर बैठक का आयोजन गांव को नशा से मुक्त कराने का निर्णय लिया गया।
निर्णय लिया कि गांव में सफाई अभियान चलाया जाएगा। शिक्षा के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। जिस परिवार के बच्चे स्कूल व आंगनबाड़ी नही जाते है उनके परिवार को शिक्षा के महत्व को समझाया जाएगा। बच्चे को हर हाल में इन जगहों पर भेजने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। ग्रामीणों को सरकार से मिलने वाली विभिन्न योजना, पेंशन व लाल कार्ड से अवगत कराया जाएगा। योजनाओं का लाभ कैसे लेना है उसके लिए ग्रामीणों को सहयोग भी किया जाएगा ताकि ग्रामीणों को किसी दलाल के हाथों काम नही कराना पड़े। अभियान चला कर ग्रामीणों को नशा के दुष्परिणाम को बताकर ्गांव को नशा मुक्त करने का प्रयास किया जाएगा। ग्राम सभा को और सशक्त और मजबूत किया जाएगा। उन पर भी
नजर रखी जाएगी तो शराब पीने के बाद खेत व झाड़ियो में बोतल फोड़ देते हैं। गांव में इन्हें घुसने नही दिया जाएगा। बाहर से आकर गांव के खेतों में खुले शौच
कर प्रदूषण को फैलाते हैं। उन पर विशेष नजर रहेगी। गांव के सर्वांगीण विकास के लिए सामजिक संगठन का गठन किया गया। इसका अध्यक्ष गुलसन मुर्म, सचिव मीरू हांसदा, उपसचिव संतोषिनी बेसरा को चुना गया। बैठक में संतोष हेम्ब्रोम, बबलू मुर्मू, सिमोन किस्कू, शंकर राणा, जोसेफ मुर्मू, पानसूरी मरांडी,सावित्री हांसदा,नेबल राणा, ललिता देवी, शिव शंकर हेम्ब्रोम, जॉन मुर्मू, नेहा मुर्मू, दिलीप मुर्मू के साथ काफी संख्या में ग्रामीण महिला और पुरुष उपस्थित थे।