Move to Jagran APP

चित्रांशों ने धूमधाम से की भगवान चित्रगुप्त की पूजा

दुमका : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से शुक्रवार को आयेाजित चित्रगुप्त पूजनोत्सव धूमधाम से संपन्न हो गया। इस दौरान महासभा के सदस्यों ने चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना की।

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 06:13 PM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 06:13 PM (IST)
चित्रांशों ने धूमधाम से की भगवान चित्रगुप्त की पूजा
चित्रांशों ने धूमधाम से की भगवान चित्रगुप्त की पूजा

दुमका : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से शुक्रवार को आयेाजित चित्रगुप्त पूजनोत्सव धूमधाम से संपन्न हो गया। इस दौरान महासभा के सदस्यों ने चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना की। मौके पर एक स्मारिका का भी विमोचन किया गया। महासभा की ओर से इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था। मौके पर महासभा के जिलाध्यक्ष दयानंद श्रीवास्तव, महासचिव विनय कुमार, कोषाध्यक्ष संजय कुमार घोष, आदित्य राज, राजीव कुमार श्रीवास्तव, रोहित अंबष्ट, सत्येंद्र नारायण प्रसाद, राजेश सहाय, प्रो. मनोज अम्बष्ट, अमर जीवन, डॉ. अरुणाभ प्रभाकर, समीर सिन्हा, श्याम कुमार, अनिल कुमार सिन्हा, मनोज घोष, रमन वर्मा, अमरेंद्र कुमार समेत बड़ी संख्या में समाज के प्रतिनिधि मौजूद थे। इस क्रम में चित्रगुप्त पूजन स्थल पर नगर परिषद उपाध्यक्ष विनोद कुमार लाल भी पहुंचे और पूजा-अर्चना में शामिल हुए।

loksabha election banner

बासुकीनाथ : जरमुंडी प्रखंड क्षेत्र में काíतक मास की शुक्ल पक्ष द्वितीय तिथि दिन शुक्रवार को चित्रगुप्त पूजा धूमधाम से की गई। इस मौके पर प्रखंड क्षेत्र के कायस्थ बहुल नावाडीह, बासुकीनाथ, हरिहरपुर डोमनाडीह सहित अन्य स्थानों पर पापपुण्य का लेखा-जोखा रखनेवाले चित्रगुप्त महाराज की पूजा धूमधाम से विधिविधान पूर्वक की गई। इस मौके पर नवाडीह गांव में पूर्व सांसद अभयकांत प्रसाद की अगुवाई में प्रतिमा स्थापित कर भव्यतापूर्वक पूजन किया गया। अभयकांत प्रसाद ने कहा कि नवाडीह बाईपास में समाज के सहयोग से चित्रगुप्त महाराज का भव्य मंदिर निर्माण किया जाएगा। चित्रगुप्त पूजा के सफल आयोजन में नावाडीह निवासी प्रवीण कृष्ण क्रांति, बीस सूत्री सदस्य स्वरूप सिन्हा, भाजपा जिला महामंत्री गौरवकांत प्रसाद, अधिवक्ता रितेश ¨सहा, प्रमोद सिन्हा समेत कई गणमान्य मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.