बाल विवाह रोकने को निकाली प्रभातफेरी
चिकनियां : जामा प्रखंड के मध्य विद्यालय चिकनियां में बुधवार को सीनी संस्था द्वारा शादी बच्चों का ख
चिकनियां : जामा प्रखंड के मध्य विद्यालय चिकनियां में बुधवार को सीनी संस्था द्वारा शादी बच्चों का खेल नहीं कार्यक्रम के तहत 10 वर्ष से 19 वर्ष तक के किशोर किशोरियों को बाल विवाह से बचाव के लिए प्रभातफेरी निकाली गयी। बच्चों एवं ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए बाल विवाह नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर समझाया गया। एएनएम द्वारा बच्चों का स्वास्थ्य जांच में हीमोग्लोबिन, वजन, ऊंचाई, की जांच कर आयरन की गोली वितरण किया गया। आंगनवाड़ी सेविका ने किशोर किशोरी को पौष्टिक आहार खाने की सलाह दी। बच्चों के बीच खेलकूद का आयोजन कर बच्चों को पुरस्कृत किया गया। मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापिका इंदु कुमारी, विष्णु महतो, अशोक कुमार, लक्ष्मी कुमारी, रीना कुमारी, सुनीता कुमारी, प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रफुल्ल भंडारी के अलावा संस्था के सदस्य मौजूद थे।