Move to Jagran APP

Dumka News: बांस लदे ट्रैक्टर पलटने से बालक की मौत, घर लौट रहा था बच्चा

मसलिया थाना क्षेत्र में रविवार की शाम एक बांस लदे ट्रैक्टर पलट गया। वाहन के नीचे दब जाने से 12 वर्षीय बालक आनंद टुडू की मौत हो गई। मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव का रहने वाला था।

By Rohit Kumar MandalEdited By: Published: Sun, 25 Sep 2022 08:16 PM (IST)Updated: Mon, 26 Sep 2022 01:20 AM (IST)
Dumka News: बांस लदे ट्रैक्टर पलटने से बालक की मौत, घर लौट रहा था बच्चा
ट्रैक्टर लदे बांस के पलटने से बालक की मौत।

दुमका, जागरण संवाददाता। मसलिया थाना क्षेत्र में रविवार की शाम एक बांस लदे ट्रैक्टर पलट गया। वाहन के नीचे दब जाने से 12 वर्षीय बालक आनंद टुडू की मौत हो गई। मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव का रहने वाला था। घर के दो सदस्य हरा बांस लेने के लिए ट्रैक्टर से मसलिया गए थे। बालक भी उनके साथ चला गया।

loksabha election banner

शाम को सभी लोग घर लौट रहे थे तो रास्ते में ट्रैक्टर पलट गया और बांस के नीचे दब जाने से आनंद बुरी तरह घायल हो गया। चाचा रमेश टुडू उसे बाइक से लेकर इलाज के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल लेकर आए, जहां डाक्टर ने बालक को मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद मां बीलिया बास्की और घर के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

मां का कहना था कि उसने बेटे को जाने से मना किया था, लेकिन जिद की वजह से रोक नहीं सकी। चालक नशे में वाहन चला रहा था। तेज गति के कारण ट्रैक्टर पलट गया। हादसे के बाद चालक भाग गया। नगर थाना की पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है।

पशु तस्करों पर हाथ डालने से कतराती पुलिस

दुमका जिले में पशु तस्कर ने इस कदर अपना प्रभाव जमा लिया है कि मामला दर्ज करने के बाद भी पुलिस उन पर हाथ डालने का साहस नहीं कर पाती है। रानीश्वर पुलिस की मेहरबानी या फिर लचर कार्यशैली की वजह से दस दिन बीत जाने के बाद पशु तस्कर किशोर यादव गिरफ्त में नहीं आ सका है।

जबकि वह शहर में बेधड़क घूम रहा है। दुमका में पुलिस और पशु तस्करों का संबंध किसी से छुपा नहीं है। वाहनों से मवेशी बंगाल चले जाते हैं और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगती है। पुलिस केवल तभी कार्रवाई करती है, जब गांव के लोग किसी वाहन को पकड़कर उसके सुपुर्द करते हैं। ऐसे में पुलिस के पास कार्रवाई करने का चारा नहीं बचता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.