चंदा मांग रहा युवक ट्रक की चपेट में आने से घायल
चिकनियां : सरस्वती पूजा के लिए चंदा मांग रहा एक युवक शनिवार को ट्रक की चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गए। पहिया चढ़ जाने के कारण दोनों पैर बुरी तरह से कुचल गए। उसका सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। दुमका देवघर मुख्य मार्ग पर सुगनीबद गांव के पास 22 वर्षीय गो¨वद दत्त अपने दो साथियों के साथ बाइक से जामा चौक के लिए निकला।
चिकनियां : सरस्वती पूजा के लिए चंदा मांग रहा एक युवक शनिवार को ट्रक की चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गए। पहिया चढ़ जाने के कारण दोनों पैर बुरी तरह से कुचल गए। उसका सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। दुमका देवघर मुख्य मार्ग पर सुगनीबद गांव के पास 22 वर्षीय गो¨वद दत्त अपने दो साथियों के साथ बाइक से जामा चौक के लिए निकला। तीनो सुगनीबाद के पास बाइक को सड़क के किनारे लगाकर ट्रक से सरस्वती पूजा का चंदा ले रहे थे। इसी क्रम में ट्रक की चपेट में आने से गो¨वद के दोनों पैर कुचल गए। हादसे के बाद दोनों साथी उसे तड़पता छोड़कर बाइक लेकर भाग गए। एक व्यक्ति ने 108 पर सूचना दी। एम्बुलेंस के माध्यम से उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। गो¨वद विधवा मां के साथ जामा चौक पर चाय दुकान चलाता है।