अव्वल छात्रों को मिला प्रमाण पत्र
मसलिया : मसलिया प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय तसरिया में शुक्रवार को प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल
By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Feb 2018 07:33 PM (IST)Updated: Fri, 16 Feb 2018 07:33 PM (IST)
मसलिया : मसलिया प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय तसरिया में शुक्रवार को प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान के तहत बच्चों के बीच प्रमाण पत्र वितरित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख दुलाली सोरेन, बीडीओ संजय कुमार एवं ई ब्लॉक मैनेजर कृष्ण कुमार वैद्य उपस्थित थे। डिजिटल साक्षरता अधिमूल्यन की परीक्षा में सफल बच्चों के बीच प्रमाण पत्र वितरित किया गया।
प्रमुख ने बच्चों को डिजिटलीकरण के महत्व की जानकारी दी। मौके पर मंतोष यादव, पंसस दुलाल बाउरी, वीएलई मिलन कुमार साधु, प्राचार्य हिमांशु शेखर यादव, जनार्दन थानदार, नोनीगोपाल दास, विशाल कुमार यादव, देवेश कुमार झा, दुलाल रजक, विशेश्वर हेम्ब्रम मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें