Move to Jagran APP

महिलाओं की दुकानों पर अध्यक्ष पति का कब्जा

सरैयाहाट : प्रखंड की जनवितरण प्रणाली के तहत महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित दुकानों में समूह के अध्यक्ष के पति का कब्जा होने से समूह की अन्य महिला सदस्यों में नाराजगी देखी जा रही है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 03 Feb 2019 05:11 PM (IST)Updated: Sun, 03 Feb 2019 05:11 PM (IST)
महिलाओं की दुकानों पर अध्यक्ष पति का कब्जा

सरैयाहाट : प्रखंड की जनवितरण प्रणाली के तहत महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित दुकानों में समूह के अध्यक्ष के पति का कब्जा होने से समूह की अन्य महिला सदस्यों में नाराजगी देखी जा रही है। केवल नाम का महिला स्वयं सहायता समूह है। दुकान का संचालन अध्यक्ष के पति द्वारा किया जाता है। जिससे इसमें होनेवाले आमदनी का हिस्सा समूह के अन्य महिला सदस्यों को नहीं मिल रहा है। जानकारी के अनुसार प्रखंड में कुछ 80 जनवितरण प्रणाली की दुकान महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाएं चला रही हैं। जिसमें अध्यक्ष पति की बल्ले-बल्ले है। नाम नहीं छापने की शर्त पर एक महिला समूह की आधा दर्जन महिलाओं ने बताया कि संचालित दुकान में क्या अनाज अथवा अन्य कोई समान आया है, इसकी जानकारी अन्य सदस्य को नहीं दी जाती है। दुकान से होनेवाले आमदनी का लेखा-जोखा तक नहीं दिया जाता है। सारा कुछ अध्यक्ष एवं उसका पति हजम कर जाता है। ग्रामीणों द्वारा भी कम अनाज देने एवं किरासिन तेल में ज्यादा पैसा लेने की शिकायत की जाती है। जिसमें समूह की महिला द्वारा कोई समाधान भी नहीं कर सकती है। क्योंकि ऐसे दुकानों में अध्यक्ष के पति का कब्जा है। महिला समूह द्वारा संचालित दुकानों से अध्यक्ष के पति के कब्जा पर नकेल कसने के लिए विभागीय पदाधिकारी भी मौन हैं। उन्हें मासिक कमीशन अध्यक्ष पति से मिलता है। समूह की महिलाओं ने अध्यक्ष के पति का दबदबा पर नकेल कसने एवं दुकान की जांच की मांग की है। एमओ अजीत कुमार ¨सह से जानकारी लेने का प्रयास किया गया लेकिन उनका मोबाइल बंद था।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.