मात्र 1 रुपये में 24 GB डेटा और अनलिमिटेड कॉल्स, स्वतंत्रता दिवस पर BSNL का धांसू रिचार्ज ऑफर
बीएसएनएल धनबाद और दुमका में स्वदेशी तकनीक से 4G नेटवर्क का तेजी से विस्तार कर रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर
HighLights
दुमका में 165 4G साइट्स चालू, नेटवर्क विस्तार जारी।
नए ग्राहकों के लिए 1 रुपये का विशेष FRC ऑफर।
ऑफर में 24 दिन वैधता, 1GB डेटा, अनलिमिटेड कॉल्स।
जागरण संवाददाता, दुमका। बीएसएनएल धनबाद बिजनेस एरिया के तहत धनबाद व दुमका परिचालन क्षेत्र में स्वदेशी तकनीक आधारित फोर जी नेटवर्क का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। इसके साथ ही स्वतंत्रता दिवस पर नए ग्राहकों के लिए बेहतरीन प्लान की शुरुआत की गई है।
दुमका परिचालन क्षेत्र में अब तक 165 4जी साइट चालू की गयी हैं, जबकि डिजिटल भारत निधि (डीबीएन) के तहत 238 नयी 4जी साइट स्थापित की गयी हैं। इससे ग्रामीण एवं दूरदराज के क्षेत्रों में मोबाइल कनेक्टिविटी मजबूत होने के साथ लोगों को डिजिटल सेवाओं का लाभ मिल रहा है।
BSNL बीएसएनएल का हुआ विस्तार
बीएसएनएल के उप महाप्रबंधक सुबास चंद्र चातार ने बताया कि 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बीएसएनएल की ओर से ग्राहकों को बेहतर, किफायती और आधुनिक दूरसंचार सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
पुराने थ्री जी नेटवर्क को चरणबद्ध तरीके से स्वदेशी तकनीक आधारित फोर जी नेटवर्क में अपग्रेड किया गया है। धनबाद ओए में 263 व दुमका में 165 फोर जी साइट चालू की गयी हैं। इससे मोबाइल नेटवर्क की कवरेज की क्षमता और सेवा गुणवत्ता में सुधार हुआ है।
स्वतंत्रता दिवस पर धांसू ऑफर
उन्होंने बताया कि नये ग्राहकों को बीएसएनएल के विस्तारित फोर जी नेटवर्क से जोड़ने के लिए विशेष फर्स्ट रिचार्ज (एफआरसी) ऑफर पेश किया गया है। सिर्फ एक रुपये में फर्स्ट रिचार्ज की सुविधा दी जा रही है। यह ऑफर 12 सितंबर तक वैध है।
नये ग्राहकों को 24 दिनों की वैधता, प्रतिदिन एक जीबी डाटा व अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का लाभ मिलेगा। बेहद किफायती दर पर यह ऑफर ग्राहकों को बीएसएनएल की फोर जी सेवा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
बताया कि हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड की बढ़ती मांग को देखते हुए बीएसएनएल ने 1,111 रुपये प्रति माह का भारत फाइबर प्लान भी उपलब्ध कराया है। इसमें 200 एमबीपीएस हाई-स्पीड इंटरनेट, 5,000 जीबी डाटा, 27 ओटीटी प्लेटफॉर्म का एक्सेस, पूरे भारत में 24 घंटे अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग तथा डुअल-बैंड वाई-फाई ओएनटी राउटर की सुविधा दी जा रही है।
