विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

स्वतंत्रता दिवस पर BCCL में दिखा उत्साह, CMD मनोज अग्रवाल बोले- श्रमिक हितों से कोई समझौता नहीं

Published: Sat, 15 Aug 2026 03:31 PM (GMT+05:30)

स्वतंत्रता दिवस पर BCCL सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने तिरंगा फहराया और श्रमिकों को कंपनी की असली ताकत बताते हुए उनके हितों की रक्षा का आश्वासन दिया।

बीसीसीएल मुख्यालय कोयला भवन में राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल।(फोटो साैजन्य)

बीसीसीएल मुख्यालय कोयला भवन में राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल।(फोटो साैजन्य)

जागरण संवाददाता, धनबाद। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) मुख्यालय कोयला भवन में उल्लास और देशभक्ति का माहौल रहा। सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने तिरंगा फहराकर कर्मचारियों, अधिकारियों और स्कूली बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

श्रमिक हमारे परिवार

सीएमडी ने अपने संबोधन में कहा कि बीसीसीएल की प्रगति का असली आधार यहां के मेहनती श्रमिक हैं। श्रमिक ही बीसीसीएल की असली ताकत हैं। उनके सुरक्षा, स्वास्थ्य और कल्याण के लिए प्रबंधन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

श्रमिकों के हितों के साथ कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि श्रमिकों की सभी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

कोयला उत्पादन को नई उड़ान

देश की ऊर्जा जरूरतों का जिक्र करते हुए सीएमडी ने कहा कि बीसीसीएल कोयला उत्पादन में नए रिकॉर्ड बनाएगा। इसके लिए नई तकनीक, सुरक्षा मानकों और पर्यावरण का ध्यान रखा जाएगा। 
हम न सिर्फ उत्पादन बढ़ाएंगे, बल्कि सुरक्षित और जिम्मेदार खनन के साथ देश के विकास में योगदान देंगे। 

झरिया पुनर्वास को मिलेगी गति

झरिया क्षेत्र में आग और धंसान से प्रभावित लोगों के पुनर्वास पर सीएमडी ने कहा कि यह बीसीसीएल की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रक्रिया में तेजी लाकर प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द सुरक्षित और सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराया जाएगा।

देशभक्ति से सराबोर रहा परिसर

कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों के प्रदर्शन पर सीएमडी और अन्य अधिकारियों ने खूब सराहना की।

यह भी पढ़ें- बीसीसीएल सीएमडी मनोज अग्रवाल को मिली जान से मारने की धमकी, धनबाद पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

इस अवसर पर बीसीसीएल के वरिष्ठ अधिकारी संजय कुमार सिंह निदेशक तकनीकी, मुरली कृष्ण रमैया निदेशक मानव संसाधन, राजीव कुमार सिंह निदेशक तकनीकी, प्रोजेक्ट एंड प्लानिंग, राजेश कुमार निदेशक वित्त साथ ही विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष और बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- धनबाद में कोयला माफिया-पुलिस गठजोड़ पर बाबूलाल मरांडी का तीखा हमला, बीसीसीएल सीएमडी भी नहीं सुरक्षित