Move to Jagran APP

भाजपा की महिला ब्रिगेड चुनाव में निभाएगी अहम भूमिका

बासुकीनाथ आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की महिला ब्रिगेड अहम भूमिका निभाएंगी। महिला मोर्चा बूथ मैनेजमेंट बूथ कमेटी सत्यापन से लेकर मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए भी ग्रामीणों को प्रेरित करेंगी। उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा अध्यक्ष मनोरमा देवी ने कही।

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Nov 2019 08:23 PM (IST)Updated: Sat, 16 Nov 2019 08:23 PM (IST)
भाजपा की महिला ब्रिगेड चुनाव में निभाएगी अहम भूमिका
भाजपा की महिला ब्रिगेड चुनाव में निभाएगी अहम भूमिका

बासुकीनाथ : आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की महिला ब्रिगेड अहम भूमिका निभाएंगी। महिला मोर्चा बूथ मैनेजमेंट, बूथ कमेटी सत्यापन से लेकर मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए भी ग्रामीणों को प्रेरित करेंगी। उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा अध्यक्ष मनोरमा देवी ने कही। उन्होंने शनिवार को बासुकीनाथ नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया एवं बूथ कमेटी का सत्यापन भी किया। इस मौके पर मुख्य रूप से बासुकीनाथ नगर पंचायत अध्यक्ष स्वरूप सिन्हा मौजूद थे। प्रत्येक बूथ में यूथ के साथ-साथ अनुभवी लोगों की भी उपस्थिति पर जोर दिया। साथ ही बूथ के कार्यकर्ताओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही लोक कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया। कहा कि जनता के बीच इसका अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें। सरकार की उपलब्धियों को भी ग्रामीणों के बीच पहुंचाने की बात कही। इस अवसर पर बासुकीनाथ नगर महिला मोर्चा की सदस्य चंदा देवी, सुनीता देवी, सुमित्रा देवी, पूíणमा वर्धन, चंपा देवी, बॉबी कुमारी, रीना देवी, अहिल्या देवी, मोनिका देवी, करुणा देवी, सुनीता देवी, सरस्वती देवी, करुणा देवी, आभा देवी, पूजनी देवी, मनोरमा देवी, वीणा देवी, रीना देवी, कुसमी देवी सहित दर्जनों अन्य मौजूद थे।

loksabha election banner

---------------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.