Move to Jagran APP

प्रखंड अध्यक्ष को भाजपा की श्रद्धांजलि

ामगढ़ : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष लतबेरवा पंचायत अंतर्गत पूíणयां गांव निवासी 95 वर्षीय फुलेश्वर राय के 10 नवंबर को हुए निधन के बाद शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनके गांव में शोक सभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि अíपत की गई। शोकसभा में जिला अध्यक्ष निवास मंडल व जामा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुरेश मुर्मू भी उपस्थित थे।

By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Nov 2018 05:38 PM (IST)Updated: Fri, 16 Nov 2018 05:38 PM (IST)
प्रखंड अध्यक्ष को भाजपा की श्रद्धांजलि

रामगढ़ : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष लतबेरवा पंचायत अंतर्गत पूíणयां गांव निवासी 95 वर्षीय फुलेश्वर राय के 10 नवंबर को हुए निधन के बाद शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनके गांव में शोक सभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि अíपत की गई। शोकसभा में जिला अध्यक्ष निवास मंडल व जामा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुरेश मुर्मू भी उपस्थित थे। स्वर्गीय फुलेश्वर राय के भाजपा के प्रति समर्पित होने के कारण ही जिलाध्यक्ष ने सोनेलाल राय को जिला कार्य समिति सदस्य मनोनीत किया। कहा कि फुलेश्वर भाजपा के एक सच्चे सिपाही थे। उन्हें वर्ष 2004 में जिला उपाध्यक्ष भी बनाया गया था। इसके बाद उन्हें वर्ष 2005 से 2007 तक रामगढ़ प्रखंड अध्यक्ष भी बनाया गया था। उनके नेतृत्व में रामगढ़ प्रखंड में भाजपा काफी तेजी से सभी गांव में पकड़ बनाई थी। उन्होंने कठिन परिस्थति में भी भाजपा का साथ कभी भी नहीं छोड़ा। सदैव संगठन को मजबूत करने के लिए काम करते रहे। भाजपा को उनकी कमी हमेशा खलेगी। इस मौके पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष कालेश्वर राय, जिलाउपाध्यक्ष मनोज पाण्डेय, 20 सूत्री अध्यक्ष सह प्रखंड अध्यक्ष दीपक साह, बीस सूत्री उपाध्यक्ष नलिन मंडल, ¨पटु साह, नयन मंडल, भाजयुमो प्रखंड अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, नवलकिशोर मांझी, कालेश्वर लायक, नागेंद्र राय, केदार राय, सुरेंद्र राय, चुन्नीलाल राय, सुरेश मांझी, मुकेश साह, विनोद राय, महेंद्र राय, राजेश मंडल समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.