बूथ स्तर के कार्यकर्ता भी बनेंगे ताकतवर : डॉ. लुईस
दुमका : सूबे की समाज कल्याण मंत्री ने रविवार को अग्रसेन भवन में आयोजित जिला कार्यसमिति की बैठ
दुमका : सूबे की समाज कल्याण मंत्री ने रविवार को अग्रसेन भवन में आयोजित जिला कार्यसमिति की बैठक में कहा कि अब बूथ स्तर के कार्यकर्ता भी सशक्त व ताकतवर बनेंगे। वे खुद बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के संग बैठक करेंगी और उनकी समस्याओं से अवगत होकर उसे दूर करने की पहल करेंगी। कहा कि पार्टी संगठन को धारदार बनाकर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना सभी का दायित्व है। डॉ. लुईस ने कहा कि संगठन की ताकत से ही वर्ष 2019 का जंग जीता जा सकता है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कांग्रेस मुक्त भारत का सपना साकार किया जा सकता है। इसलिए पार्टी के कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से संगठन को मजबूत बनाने में जुट जाएं।
बैठक में उपस्थित संताल परगना प्रभारी प्रदीप वर्मा ने कहा कि बूथ स्तर तक के प्रभारियों का मनोनयन किया जाए और इनके नेतृत्व में बैठक कर रणनीति तैयार की जाए। कहा कि बूथ मजबूत होगा तभी संगठन प्रभावशाली होगा।
दुमका जिला के संगठन प्रभारी विधायक अशोक भगत ने कहा कि मिशन 2019 को लक्ष्य मानकर कार्यकर्ता बूथ और पंचायत स्तर पर बैठक सुनिश्चित करें ताकि उनका मनोबल बढ़ सके। सह प्रभारी रमेश हांसदा ने सभी मंडल अध्यक्षों से किए गए कार्यों की जानकारी ली।
पूर्व सांसद अभयकांत प्रसाद ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने घर में तिरंगा फहराएं और राष्ट्रगान गाएं। पूर्व विधायक सुनील सोरेन ने कार्यकर्ताओं से कहा कि एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाएं और यहां विरोधी दलों के अस्तित्व को मिटा कर ही दम लें। कहा कि कार्यकर्ता की ताकत से ही पार्टी की नींव है।
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष निवास मंडल ने की जबकि बैठक में सुरेश मुर्मू, अमरेंद्र ¨सह मुन्ना, डॉ. शर्मिला सोरेन, गरीब दास, उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, रूपलाल, गौरवकांत, शिवधन मुर्मू, गौरीशंकर यादव, सुजाता देवी, सतीश राय, ¨पटू साह, प्रिया रक्षित, दिनेश दत्ता, पवन केशरी, अजय गुप्ता, दिनेश ¨सह, सुरेंद्र केशरी, अमित रक्षित, विश्वजीत सरकार, कालेश्वर मुर्मू, गायत्री जायसवाल, मो. शारीक, रंजीत यादव, मृणाल मिश्र, नीरज भंडारी, राजू पुजहर, दीप साह, सुरेश साह, सुशील झा, विजय कुमार, लालचंद पाल, ढेना हांसदा, मनोज साह, अजय पाठक, विजय दास, ममता साह, संजय जयसवाल, संतोष साह, रविकांत मिश्र, अखिलेश्वर ¨सह, जयशंकर, अनूप ¨सह, उदय ¨सह, मिथिलेश ¨सह, विमल मरांडी, रामनारायण भगत, सहदेव मरांडी, मनोज साह समेत सभी मोर्चा व प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मौजूद थे। इधर इस कार्यक्रम से पूर्व रविवार को दुमका भाजपा जिला कार्यालय का भी विधिवत उद्घाटन मंत्री डॉ. लुईस मरांडी ने किया।