Move to Jagran APP

भाजपा की विचारधारा व सिद्धांत आज भी कायम

बासुकीनाथ भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को बासुकीनाथ नगर मंडल की एक बैठक नगर अध्यक्ष स्वरूप सिन्हा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें भाजपा के नेता और कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस पर पार्टी के संस्थापकों के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह भाजपा नेता अभयकांत प्रसाद ने कहा कि 1980 में छह अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिक संगठन की स्थापना की गई थी। दो सीटों से आरंभ हुई यह पार्टी आज एक विशाल वृक्ष के रूप में स्थापित हो चुकी है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 07 Apr 2019 04:54 PM (IST)Updated: Sun, 07 Apr 2019 04:54 PM (IST)
भाजपा की विचारधारा व सिद्धांत आज भी कायम
भाजपा की विचारधारा व सिद्धांत आज भी कायम

बासुकीनाथ : भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को बासुकीनाथ नगर मंडल की एक बैठक नगर अध्यक्ष स्वरूप सिन्हा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें भाजपा के नेता और कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस पर पार्टी के संस्थापकों के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह भाजपा नेता अभयकांत प्रसाद ने कहा कि 1980 में छह अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिक संगठन की स्थापना की गई थी। दो सीटों से आरंभ हुई यह पार्टी आज एक विशाल वृक्ष के रूप में स्थापित हो चुकी है। भारतीय जनता पार्टी के 11 करोड़ से अधिक सदस्य हैं तथा भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का गौरव प्राप्त है। उन्होंने कहा कि जिस नीति-सिद्धांत के बल पर भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई थी आज भी वही सिद्धांत व विचारधारा कायम है। उन्होंने बताया कि भाजपा एकात्म मानववाद और अंत्योदय के संदेश का वाहक है। लोकसभा चुनाव पर चर्चा करते हुए इसे लोकतंत्र का महापर्व बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पूरी एकता से संगठित होकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। जिला महामंत्री गौरवकान्त प्रसाद ने कहा कि गोड्डा से भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे को भारी मतों से जिताकर लोकसभा भेजना है और हमारे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मजबूत बनाना है। ताकि वे देश हित में रचनात्मक निर्णय ले सकें और भारत को विश्व गुरु बनने के सपने को साकार कर सकें। बैठक में मुख्य रूप से रविकांत मिश्र उर्फ मुन्ना मिश्र, जिला बीस सूत्री सदस्य महेश, महिला मोर्चा अध्यक्ष मनोरमा देवी, महामंत्री काíतक राव, विश्वंभर राव, रंजीत पांडेय झारखंड आंदोलनकारी अवध किशोर प्रसाद, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष केशव गुप्ता, प्रवीण सिंह, केशव साह, श्याम दास, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष मनोज साह, राकेश मिश्र, नंदकिशोर ठाकुर, महिवाल मंडल, राजनारायण गुप्ता, परशुराम प्रसाद, नरेश पंडा, सुखदेव यादव, जिला महामंत्री गौरवकांत सहित अन्य उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.