भाजपा सरकार गरीब-असहाय के प्रति गंभीर नहीं
जामा : बढ़ते ठंड के बाद भी जामा में अभी तक कंबल का वितरण नहीं हो सका है। कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष प्रेम कुमार साह ने अंचलाधिकारी आलोक बरन केशरी से शीघ्र वितरण कराने की मांग की है। अंचलाधिकारी ने बताया कि अंचल में कुल 6003 कंबल का आवंटन मिला है।
जामा : बढ़ते ठंड के बाद भी जामा में अभी तक कंबल का वितरण नहीं हो सका है। कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष प्रेम कुमार साह ने अंचलाधिकारी आलोक बरन केशरी से शीघ्र वितरण कराने की मांग की है। अंचलाधिकारी ने बताया कि अंचल में कुल 6003 कंबल का आवंटन मिला है। आवश्यकता के अनुरुप पंचायत वार निर्गत कराने के लिए पंचायत सचिव तथा राजस्व कर्मचारी से सूची मांगी गई है। 10 जनवरी तक जनप्रतिनिधि की उपस्थिति में कंबल वितरण करने का निर्देश जारी किया गया है। प्रेम साह ने कहा कि भाजपा सरकार गरीब असहाय के प्रति संवेदनशील नहीं है। 14 जनवरी मकर संक्रांति के उपरांत ठंडा घटने लगता है वर्तमान मे कड़ाके की ठंड से लोगों का बचना मुश्किल हो रहा है। अब तक कंबल बंट जाना चाहिए था। लेकिन यहां तो सूची तैयार हो रही है।