Move to Jagran APP

सरकार ने एक साल में जनता को ठगा : सांसद

पहली वर्षगांठ पर भाजपा ने राज्य के हेमंत सरकार को विफल बताया। कहा कि सरकार ने एक साल में केवल जनता को ही ठगा। लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 29 Dec 2020 07:35 PM (IST)Updated: Tue, 29 Dec 2020 07:35 PM (IST)
सरकार ने एक साल में जनता को ठगा : सांसद
सरकार ने एक साल में जनता को ठगा : सांसद

जागरण संवाददाता, दुमका: पहली वर्षगांठ पर भाजपा ने राज्य के हेमंत सरकार को विफल बताया। कहा कि सरकार ने एक साल में केवल जनता को ही ठगा। लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया।

loksabha election banner

मंगलवार को पार्टी कार्यालय में प्रदेश से जारी आरोप पत्र पर सांसद सुनील सोरेन ने कहा कि सरकार के एक साल के कार्यकाल में जनता को बदहाली के सिवा कुछ नहीं मिला। मंत्री मालामाल हुए और सभी विभागों में बिचौलिया प्रथा को बढ़ावा मिला।

सरकार की विफलताओं को गिनाते हुए कहा कि किसानों को धोखा मिला। खनिज संपदा की लूट होती रही। भ्रष्टाचार को राज्य में बढ़ावा मिला। वित्त प्रबंधन ठप रहा। न रोजगार उपलब्ध हुआ और न ही बेरोजगारी भत्ता मिला। इस लोकतंत्र विरोधी हेमंत सरकार ने पूरे एक साल जनता को ठगने का काम किया। बेरोजगारों को ठगने का काम किया। बिजली बिल माफी के नाम पर वोट हासिल किया, लेकिन अब बकाया राशि वसूलने के नाम पर लोगों के घरों की बिजली सरकार काट रही है। सरकार हर मोर्चे पर विफल रही।

सांसद ने कहा कि कोरोना काल में दुमका सहित पूरे राज्य में कोरोना के मरीजों की सही देखभाल व इलाज की व्यवस्था नहीं हो पाई। राज्य में धर्मांतरण को प्रोत्साहन देकर राष्ट्रद्रोहियों को संरक्षण दिया गया। महिला विरोधी यह सरकार राज्य में महिलाओं का सम्मान नहीं बचा सकी। दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ी। विधि व्यवस्था चौपट करने वाली सरकार में उग्रवादियों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने कहा कि इस आरोप पत्र को भाजपा जिले के गांव-गांव तक ले जाएगी। मौके पर परितोष सोरेन, सुरेश मुर्मू, जिला अध्यक्ष निवास मंडल, अजय गुप्ता व ओम केसरी मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.