रांची में 30 को झाविमो बनाएगा चुनाव की रणनीति
दुमका झाविमो केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक 30 मार्च को रांची के संगम गार्डेन में होगी। बैठक में सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी के अलावा सभी केंद्रीय पदाधिकारी जिलाध्यक्ष मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष के अलावा आमंत्रित सदस्य भी मौजूद रहेंगे।
By JagranEdited By: Published: Thu, 28 Mar 2019 06:28 PM (IST)Updated: Fri, 29 Mar 2019 06:30 AM (IST)
दुमका : झाविमो केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक 30 मार्च को रांची के संगम गार्डेन में होगी। बैठक में सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी के अलावा सभी केंद्रीय पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष के अलावा आमंत्रित सदस्य भी मौजूद रहेंगे। कार्यसमिति सदस्य पिटू अग्रवाल ने बताया कि बैठक में लोकसभा चुनाव समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा कर भावी रणनीति तैयार की जाएगी। झाविमो पूरी तरह से चुनावी मोड़ में आ गया है। तैयारी पूरी है। भाजपा को राज्य से केंद्र तक सत्ता से बेदखल करने के लिए महागठबंधन की पहली प्राथमिकता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें