यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
तेलियाडीह को हराकर बरमसिया बना विजेता
रामगढ़ रामगढ़ प्रखंड के बरमसिया पंचायत अंतर्गत हेठभेलवा गांव के मैदान में स्वामी विवेकानंद युवा क्लब हेठभेलवा के तत्वाधान में ...और पढ़ें

रामगढ़ : रामगढ़ प्रखंड के बरमसिया पंचायत अंतर्गत हेठभेलवा गांव के मैदान में स्वामी विवेकानंद युवा क्लब हेठभेलवा के तत्वाधान में बुधवार को दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच बरमसिया बनाम तेलियाडीह वन की टीम के बीच खेला गया। जिसमें बरमसिया ने तेलियाडीह को 1-0 से हराकर टूर्नामेंट पर कब्जा जमाया। वहीं तीसरे स्थान पर तेलियाडीह टू तथा चौथे स्थान पर चांदपुर की टीम रही। इससे पूर्व फाइलन मैच का उद्घाटन दुमका सांसद सुनील सोरेन द्वारा किया गया। सुनील सोरेन ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल मनुष्य के जीवन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। लेकिन आज खेल को हमारे समाज में उतना महत्व नहीं दिया जाता है जितना जरूरी खेल है। कहा कि खेल में हार जीत होती रहती है। खिलाड़ी को केवल खेल की भावना के साथ खेलना चाहिए। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल में ही भविष्य तलाशने की सलाह दी। कहा कि आनेवाले दिनों में उनके स्तर से खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रयास किए जाएंगे। कहा कि सरकार खेल को बढ़ावा देने के लिए ही सभी पंचायतों में कमल क्लब का गठन कराया है। कमल क्लब के माध्यम से ही खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारा जाएगा। कमल क्लब के माध्यम से सभी पंचायतों में खेल मैदान का निर्माण भी किया जाएगा। हाल ही में कमल क्लब के माध्यम से मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इसके पहले प्रखंड स्तर पर इसके बाद जिला स्तर पर एवं इसके बाद राज्य स्तर पर टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। टूर्नामेंट आयोजन समिति के अध्यक्ष विवेक मरांडी ने बताया कि टूर्नामेंट में विजेता टीम को 11 हजार, उप विजेता टीम को छह हजार, तृतीय स्थान एवं चतुर्थ स्थान पानेवाली टीम को चार-चार हजार रुपया नगद जामा विधानसभा के संभावित उम्मीदवार शोले मरांडी द्वारा पुरस्कृत किया गया। मौके पर हिदू जागरण मंच के विभाग संयोजक सह दुमका जिलाध्यक्ष रूपेश कुमार, भरतलाल मंडल, लुखीराम टुडू, गोकुल सेन, प्रशांत सिंह, संजय कुंवर समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।