Move to Jagran APP

कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं को राज्यपाल से सम्मान मिलने पर हर्ष

बासुकीनाथ : जरमुंडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छह छात्राओं को प

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 May 2018 07:47 PM (IST)Updated: Fri, 18 May 2018 07:47 PM (IST)
कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं को राज्यपाल से सम्मान मिलने पर हर्ष
कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं को राज्यपाल से सम्मान मिलने पर हर्ष

बासुकीनाथ : जरमुंडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छह छात्राओं को पिछले दिनों रांची में आयोजित एक कार्यक्रम में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के द्वारा सम्मानित किया गया। कस्तूरबा की इन छात्राओं को सम्मान मिलने पर विद्यालय की छात्राओं एवं शिक्षकों ने प्रसन्नता जाहिर की है। विद्यालय की वार्डन कुसुम बास्की ने बताया कि झारखंड राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा रांची में आयोजित स्टेट लेवल लर्न टु लीव टूगेदर कैंप में दुमका ग्रुप में जरमुंडी कस्तूरबा की छात्राओं को यह सम्मान मिला।

loksabha election banner

बताया कि विद्यालय के छह छात्राओं के दल ने इस कार्यक्रम में भाग लिया था। इसमें विद्यालय के मीनू बास्की, पूनम मुर्मू, पुतुल कुमारी, मीना मरांडी, मलोती हेम्ब्रम, मीना सोरेन शामिल थे। वार्डन कुसुम बास्की ने बताया कि कस्तूरबा की छात्राओं ने कैलेंडर में स्कूल चले हम एवं पर्यावरण संरक्षण के विषय पर शानदार ड्राइंग उकेरा था। इसके लिए उन्हें यह सम्मान मिला। इस मौके पर विद्यालय की शिक्षिका विज्ञान शिक्षिका निशा भारती, शारीरिक शिक्षिका सोहागिनी सहित अन्य मौजूद थे। कस्तूरबा की छात्राओं को दिया जा रहा कौशल विकास प्रशिक्षण

विद्यालय की वार्डन कुसुम बास्की ने बताया कि विद्यालय में अध्ययनरत 12 वीं की कुल 23 छात्राओं को दुमका स्थित पॉलीटेक्निक में तीन माह का कौशल विकास से संबंधित कोर्स कराया जा रहा है। इसमें छात्राओं को पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, सिलाई, कढ़ाई, स्पोकन इंग्लिश कंप्यूटर क्लासेस सहित कौशल विकास से संबंधित अन्य प्रकार के हुनर सिखाए जा रहे हैं। कुसुम बास्की ने बताया कि 12 वीं के बाद आगे पढ़ने वाली, उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाली छात्राओं के लिए भी सरकार जल्द ही ठोस कदम उठा रही है। इस कौशल विकास प्रशिक्षण में प्रशिक्षित होकर छात्राएं स्वरोजगार अपना कर आत्मनिर्भरता की राह पकड़ सकती हैं।

बताया कि कस्तूरबा विद्यालय में समर कैंप में छात्राओं को योगाभ्यास, कौशल विकास को लेकर पेन स्टैंड निर्माण, पें¨टग बनाने, सिलाई कढ़ाई से लेकर अन्य कार्यों में हुनरमंद किया जा रहा है। यहां बता दें कि जरमुंडी प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में कुल 328 छात्राएं अध्ययनरत हैं। जबकि इस वर्ष कक्षा छह में 72 छात्राओं का नामांकन लिया जाना है। फंड की कमी से सात महीने से नहीं मिला किसी को मानदेय

जरमुंडी प्रखंड स्थित कस्तूरबा विद्यालय सहित जिले के अन्य कस्तूरबा विद्यालयों में फंड नहीं रहने से पिछले सात महीने से वार्डन, अंशकालिक शिक्षकों, पूर्णकालिक शिक्षिकाओं, कंप्यूटर ऑपरेटर, हाउस गार्ड, टी¨चग स्टाफ, रसोईया सहित अन्य को पिछले सात महीने से मानदेय नहीं मिला है। विद्यालय की वार्डन कुसुम बास्की ने बताया कि फंड नहीं रहने के कारण कक्षा छह से आठवीं तक के छात्रों को एवं कक्षा नौवीं से 12वीं तक की छात्राओं को सभी बुक उपलब्ध नहीं कराया जा पा रहा है। बताया कि मानदेय नहीं मिलने से उन लोगों का पिछले दुर्गा पूजा, दीपावली, क्रिसमस, नववर्ष, होली बेरंग रही है। बताया कि फंड की अनुपलब्धता क कारण मेस से लेकर स्टेशनरी तक सब कुछ उधार पर चलाया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.