लॉकडाउन उल्लंघन मामले में अशोका होटल सील
दुमका शहर के चूहाबगान स्थित अशोका होटल में गुरूवार की रात शराब पार्टी कर रहे विभिन्न कंपनियों के सात प्रतिनिधियों को हिरासत में लिया। हिरासत में लिए गए लोग आंध्रप्रदेश तेलांगना व उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। जिसके बाद लॉकडाउन उल्लंघन के आरोप में एसडीओ के निर्देश पर नगर थाना के दारोगा विनोद सिंह के बयान पर नगर थाना में होटल मालिक नयापाड़ा निवासी अशोक सिंहप्रबंधक राजू दत्ताआंध्रप्रदेश के प्रवीण कुमार तेलगांना के इस्लामपली यूपी बनारस के प्रत्युष श्रीवास्तव जौनपुर के अजय कुमार सुजीत कुमार लातेहार के बालकृष्णन व कोडरमा के अजय जैन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।
आंध्रप्रदेश, तेलंगाना समेत यूपी के निजी कंपनियों के प्रतिनिधि कर रहे थे पार्टी
होटल मालिक समेत नौ पर प्राथमिकी दर्ज जागरण संवाददाता, दुमका : शहर के चूहाबगान स्थित अशोका होटल में गुरूवार की रात शराब पार्टी कर रहे विभिन्न कंपनियों के सात प्रतिनिधियों को हिरासत में लिया। हिरासत में लिए गए लोग आंध्रप्रदेश, तेलांगना व उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। जिसके बाद लॉकडाउन उल्लंघन के आरोप में एसडीओ के निर्देश पर नगर थाना के दारोगा विनोद सिंह के बयान पर नगर थाना में होटल मालिक नयापाड़ा निवासी अशोक सिंह,प्रबंधक राजू दत्ता,आंध्रप्रदेश के प्रवीण कुमार, तेलगांना के इस्लामपली, यूपी बनारस के प्रत्युष श्रीवास्तव, जौनपुर के अजय कुमार, सुजीत कुमार, लातेहार के बालकृष्णन व कोडरमा के अजय जैन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। फिलहाल पकड़े गए सभी को उसी होटल में क्वारंटाइन कर दिया गया है।
मामले को लेकर एसडीओ महेश्वर महतो ने बताया कि गुरूवार की रात सूचना मिली कि अशोका होटल में दूसरे प्रदेशों के आधा दर्जन से ज्यादा व्यापारी लॉकडाउन का उल्लंघन कर ठहरे हुए हैं। वहीं सभी शराब पार्टी कर रहे हैं। जिसके बाद एसडीपीओ नूर मुस्तफा अंसारी के साथ मिलकर छापेमारी की। उस समय सभी लोग शराब पीकर मस्त थे और कमरे में शराब की खाली बोतल पड़ी हुई थी।
वर्जन
यह पूरी तरह से लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन है। अभी सारे होटल बंद हैं। यात्रियों के ठहराने पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। इसके बाद भी मालिक ने नियमों का उल्लंघन किया है। सभी के खिलाफ नगर थाना में मामला दर्ज कराया गया है।
महेश्वर महतो, एसडीओ दुमका वर्जन
मामला दर्ज कर सभी व्यापारियों को होटल में क्वारंटाइन कर दिया गया है। सभी व्यापारी दो दिन से होटल में रह रहे थे। उन्होंने बाकायदा अपने कमरों का किराया भी दिया। नियमों का उल्लंघन करने की वजह से सभी को आरोपी बनाया गया है।
नूर मुस्तफा अंसारी, एसडीपीओ, दुमका