Move to Jagran APP

बालिका के साथ दुष्कर्म का प्रयास

जामा जामा थाना के एक गांव की आठ साल की बच्ची के साथ एक युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया लेकिन मोबाइल की वजह से दरिदा अपनी मंशा में सफल नहीं हो सका। रविवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Mar 2019 06:47 PM (IST)Updated: Sun, 17 Mar 2019 06:47 PM (IST)
बालिका के साथ दुष्कर्म का प्रयास
बालिका के साथ दुष्कर्म का प्रयास

जामा : जामा थाना के एक गांव की आठ साल की बच्ची के साथ एक युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया लेकिन मोबाइल की वजह से दरिदा अपनी मंशा में सफल नहीं हो सका। रविवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार 14 मार्च को बच्ची बकरी चराने गई हुई थी। उसी क्रम में एक युवक ने बच्ची को ताड़ी की बोतल पकड़ा कर बाइक पर बैठाकर बहला-फूसला कर जंगल की तरफ ले गया। जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इसी बीच आरोित के मोबाइल पर फोन आ गया और वह बात करने लगा, तभी मौका देख लड़की झाड़ी से भाग निकली। लड़की रोते हुए घर आई और पूरी घटना अपने माता-पिता को बताई। लड़की के भाई ने जामा थाना को इसकी लिखित सूचना दी। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया गया। आरोपित के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.