अमित शाह के आगमन पर भाजपा उत्साहित
जामा : कन्यादान भवन में बुधवार भारतीय जनता पार्टी के दोनों मंडल अध्यक्ष राजू पूजहर और रामचंद्र खिरहर की संयुक्त अध्यक्षता में हुई बैठक में 19 जनवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का गोड्डा आगमन को लेकर विचार-विमर्श किया गया। प्रदेश प्रभारी संजय शौर्य ने बताया कि बैठक में प्रत्येक शक्ति केंद्र से शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, सहसंयोजक, बूथ के अध्यक्ष सहित बूथ कमेटी, जिला के पदाधिकारी, मंच मोर्चा के पदाधिकारी, मंडल की पूरी कार्यसमिति, मंडल के मंच मोर्चा के पदाधिकारी, मंडल में निवास करनेवाले प्रदेश जिला के पदाधिकारी एवं सदस्य सम्मेलन में भाग लेंगे। संताल परगना सह प्रभारी रमेश हांसदा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बूथ अध्यक्ष एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद करेंगे।

इस मौके पर भाजपा नेता सुरेश मुर्मू, इंद्रकात यादव, कालेश्वर लायक, धनंजय कुमार, नकुल यादव, जगदीश प्रसाद, भोली लायक, कृष्णा मंडल, राजू प्रसाद दर्वे, राजा हेंब्रम, जेपी यादव, सुमित्रा देवी, राम बाबू साह, जाकिर अंसारी, झकसु लायक, गफ्फार खां, जाकिर अंसारी, दर्शन हेंब्रम, परमेश्वर हेंब्रम, शिवदेव अंसारी, शंभू पंडित, जयप्रकाश मंडल, विजय मंडल, शिवेंद्र जायसवाल आदि मौजूद थे। इधर, रानीश्वर में रघुनाथपुर स्थित पीडब्ल्यूडी निरीक्षण भवन परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई । प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष उत्तम पाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में शिकारीपाड़ा विधानसभा के प्रभारी माधव चंद्र महतो एवं सतीश कुमार मौजूद थे। बैठक में गोड्डा के जन सभा मे प्रखंड क्षेत्र से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं का उपस्थिति सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। बैठक में आसनबनी मंडल के अध्यक्ष गाटु कानानिया, गदाधर चटर्जी, उत्तम दास व परितोष सोरेन भी मौजूद थे।