Move to Jagran APP

चुनाव के सफल संचालन को बनाए गए 21 कोषांग

दुमका जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राजेश्वरी बी के आदेश से 21 चुनाव कोषांग का गठन किया गया है। 1 नवंबर को संशोधित कोषांग के गठन का आदेश जारी होते ही कोषांग के वरीय पदाधिकारी एवं प्रभारी पदाधिकारियों को यह निर्देश दिया गया है कि वह नियमित रूप से कोषांग का कामकाज कर रिपोर्ट करेंगे। प्रत्येक शुक्रवार को कोषांग के वरीय पदाधिकारी एवं प्रभारी पदाधिकारी के कार्यो की समीक्षा होगी।

By JagranEdited By: Published: Mon, 04 Nov 2019 08:05 PM (IST)Updated: Mon, 04 Nov 2019 08:05 PM (IST)
चुनाव के सफल संचालन को बनाए गए 21 कोषांग
चुनाव के सफल संचालन को बनाए गए 21 कोषांग

दुमका : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राजेश्वरी बी के आदेश से 21 चुनाव कोषांग का गठन किया गया है। 1 नवंबर को संशोधित कोषांग के गठन का आदेश जारी होते ही कोषांग के वरीय पदाधिकारी एवं प्रभारी पदाधिकारियों को यह निर्देश दिया गया है कि वह नियमित रूप से कोषांग का कामकाज कर रिपोर्ट करेंगे। प्रत्येक शुक्रवार को कोषांग के वरीय पदाधिकारी एवं प्रभारी पदाधिकारी के कार्यो की समीक्षा होगी।

loksabha election banner

काíमक कोषांग

कोषांग के वरीय पदाधिकारी डीडीसी शेखर जमुआर बनाए गए हैं। प्रभारी पदाधिकारी अभिजीत सिन्हा आएएएस बनाए गए हैं। कोषांग का संचालन जिला सूचना विज्ञान केंद्र से होगा। इसमें 19 पदाधिकारी एवं कर्मचारी को प्रतिनियुक्त किया गया है। इसमें अग्र परियोजना पदाधिकारी, डीआइओ, डीएसई और कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद शामिल हैं।

आइटी-एसएमएस सेल

वरीय पदाधिकारी डीआइओ रविरंजन होंगे। जबकि प्रभारी पदाधिकारी में एडीआइओ, ईडीएम के अलावा 11 सहायक एवं कंप्यूटर ऑपरेटर की प्रतिनियुक्ति की गई है। सेल का संचालन जिला सूचना विज्ञान केंद्र से होगा। आइटी-एसएमएस मॉनीटरिग सेल के अलावा यहां कंयूनिकेशन प्लान सेल भी कार्यरत होगा।

ईवीएम कोषांग

कोषांग के वरीय पदाधिकारी सुनील कुमार एसी हैं। प्रभारी पदाधिकारी में सहायक निबंधक, सहयोग समिति, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी एवं परियोजना पदाधिकारी हैं। इसके अलावे 10 सहायक की प्रतिनियुक्ति की गई है। सेल का संचालन टाउन हाल में होगा।

वाहन कोषांग

वाहन कोषांग का संचालन नेहरू युवा केंद्र में हो रहा है। राकेश कुमार एसडीओ वरीय पदाधिकारी बनाए गए हैं। प्रभारी पदाधिकारी में डीटीओ, परियोजना निदेशक, जिला खनन पदाधिकारी, मोटरयान निरीक्षक, परियोजना पदाधिकारी डीआरडीए, बीपीओ, तीन कनीय अभियंता के अलावा 13 सहायक की प्रतिनियुक्ति की गई है।

प्रशिक्षण कोषांग

कोषांग के वरीय पदाधिकारी निदेशक डीआरडीए प्रेरणा दीक्षित। प्रभारी पदाधिकारी में डीएसओ, कार्यपालक पदाधिकारी जिप, डीईओ, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी, उपनिदेशक तसर, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी हैं। डीआइसी में कोषांग का संचालन होगा जिसमें सहायक के तौर पर 14 की प्रतिनियुक्ति की गई है।

मैटेरियल मैनेजमेंट सेल

सेल के वरीय पदाधिकारी राजेश राय परियोजना निदेशक बनाए गए हैं। अनुमंडल कार्यालय में संचालित कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी में सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, अवर योजना पदाधिकारी, जीएम डीआइसी के अलावा 16 सहायक की प्रतिनियुक्ति की गई है।

आदर्श आचार संहिता कोषांग

कोषांग की वरीय पदाधिकारी निदेशक प्रेरणा दीक्षित हैं। प्रभारी पदाधिकारी में कार्यपालक दंडाधिकारी, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, अंचल अधिकारी मसलिया, डीएसपी, एसडीपीओ, इंस्पेक्टर, कनीय अभियंता रामगढ़, जामा के अलावे 8 सहायक की प्रतिनियुक्ति की गई है।

लेखा जांच कोषांग

कोषांग के वरीय पदाधिकारी दिलीप कुमार मंडल राज्यकर आयुक्त बनाए गए हैं। प्रेक्षक कोषांग के वरीय पदाधिकारी निदेशक विनय कुमार सिकू बनाए गए हैं। प्रभारी पदाधिकारी में कार्यपालक पदाधिकारी नप हैं। मतपत्र एवं डाक मतपत्र कोषांग के वरीय पदाधिकारी अलबर्ट विलुंग, डीएसओ बनाए गए हैं। जिला कृषि पदाधिकारी प्रभारी पदाधिकारी होंगे। मीडिया कोषांग की वरीय पदाधिकारी जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी शालिनी वर्मा बनाई गई हैं। प्रभारी पदाधिकारी में सहायक जिला जनसंपर्क पदाधिकारी को प्रतिनियुक्त किया गया है।

प्रशिक्षु आइएएस को स्वीप की जिम्मेदारी

स्वीप कार्यक्रम के लिए आइएएस प्रशिक्षु अभिजीत सिन्हा को वरीय पदाधिकारी बनाया गया है। इनके अलावा विनय मनीष लकड़ा जिला भू अर्जन पदाधिकारी भी वरीय पदाधिकारी रहेंगे। स्वीप कोषांग को नए वोटर के लिए मिले आवेदन को संबंधित ईआरओ भेजने की भी जिम्मेदारी है।

हेल्पलाइन जन शिकायत कोषांग में करें शिकायत

विधानसभा चुनाव से संबंधित किसी प्रकार की शिकायत इस कोषांग में होगी। वरीय पदाधिकारी परियोजना निदेशक राजेश कुमार राय बनाए गए हैं। इनके अलावा पदाधिकारी एवं कर्मियों की 15 सदस्यीय टीम सहयोग के लिए बनाई गई है। मतदाता सूची विखंडीकरण कोषांग के वरीय पदाधिकारी विनय कुमार सिकू निदेशक डीआरडीए बनाए गए हैं। स्वास्थ्य सेवा कोषांग के वरीय पदाधिकारी सिविल सर्जन डॉ. अनंत कुमार झा हैं।

पीडब्लूडी कोषांग अहम

छूटे हुए दिव्यांग मतदाता की पहचान कर उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ने का काम इस कोषांग का होगा। श्वेता भारती डीएसडब्ल्यूओ नोडल पदाधिकारी के साथ-साथ वरीय पदाधिकारी बनाई गई हैं। दिव्यांग मतदाताओं को ईआरओ नेट में सौ फीसद माíकंग सुनिश्चित करने का भी जिम्मा दिया गया है। इनके साथ 16 सदस्यीय टीम सहयोग के लिए बनाया गया है।

नाम निर्देशन कोषांग

कोषांग में शिकारीपाड़ा विधानसभा 07 के निर्वाची पदाधिकारी मनीष आर लकड़ा हैं। 10 दुमका विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी राकेश कुमार एसडीओ। 11 जामा विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी सुनील कुमार अपर समाहर्ता। 12 जरमुंडी के अलबर्ट विलुंग डीएसओ निर्वाची पदाधिकारी बनाए गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.