Move to Jagran APP

23 को दुमका में जुटेंगे 1500 जनजातीय छात्र

सामाजिक शैक्षणिक व जनजातीय समुदायों के बीच की स्थिति पर होगा विमर्श

By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Oct 2019 06:19 PM (IST)Updated: Sat, 12 Oct 2019 06:17 AM (IST)
23 को दुमका में जुटेंगे 1500 जनजातीय छात्र

जासं, दुमका: झारखंड प्रदेश के 1500 जनजातीय छात्रों का समागम दुमका में 23 से 25 अक्टूबर को होना तय हुआ है। इसमें सामाजिक, शैक्षणिक, एवं जनजातीय समुदायों के बीच की स्थिति और परिस्थिति पर कार्य करने पर विचार विमर्श होगा। इनके विकास को गति देने की भी योजना बनायी जाएगी। इसी मकसद से स्थानीय कार्यालय में एक अहम बैठक अभाविप के प्रांत संगठन मंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल ने की। कहा कि यह जुटान एतिहासिक होगा। प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में विश्वविद्यालय संयोजक संजीव दुबे, विभाग प्रमुख निशिकांत मिश्रा एवं विभाग संगठन मंत्री बबन बैठा उपस्थित थे। एक संचालन समिति बनायी गयी है। जिसके संयोजक मिस्त्री मरांडी, सह संयोजक मनोज सोरेन, व्यवस्था प्रमुख सौरभ सिन्हा, सह व्यवस्था प्रमुख अमन राज , आवास व्यवस्था में मनीष यादव, छात्रा आवास व्यवस्था में सोनी, विनीता कुमारी। संचालन समिति में विक्रम दास , उपेंद्र दास, कार्यक्रम स्थल प्रमुख तपेश मिर्धा , मेनका ,खुशी सचदेव। व्यवस्था प्रमुख खुशी सचदेव, मनीषा पंडित, शोभा यात्रा प्रमुख आदित्य रावत्र, पेयजल व्यवस्था प्रमुख सौरभ संथालिया कोषाध्यक्ष डॉ. रंजना त्रिपाठी को बनाया गया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.