संताल परगना में आम आदमी पार्टी करेगा संगठन मजबूत
दुमका : लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही राजनीतिक पाíटयां संगठन को मजबूत करने की कवायद में हैं। इस मामले में आम आदमी पार्टी भी अपने सांगठनिक ढांचे को मजबूत करने के फिराक में हैं।
दुमका : लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही राजनीतिक पाíटयां संगठन को मजबूत करने की कवायद में हैं। इस मामले में आम आदमी पार्टी भी अपने सांगठनिक ढांचे को मजबूत करने के फिराक में हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को दुमका में आप की प्रमंडलीय बैठक रुसीलाल टुडू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कई प्रस्ताव लिए गए जिसमें संताल परगना प्रमंडल के लिए स्टीफन मरांडी को उपाध्यक्ष बनाने की चर्चा की गई। इसके अलावा प्रत्येक विधानसभा प्रभारी बूथ स्तर पर कमेटी बनाकर जून के पहले सप्ताह में कार्यकर्ता सम्मेलन करे इस पर जोर दिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से दुमका जिला महिला मोर्चा के लिए ग्रेसी मुर्मू को अध्यक्ष, मेरुरोंट टुडू को सचिव, अमित शर्मा को नगर अध्यक्ष, फरीद खान को सचिव चुना गया। जबकि छात्र मोर्चा के लिए जिला अध्यक्ष मृत्युंजय यादव के नाम का प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान आप के प्रमंडलीय कार्यालय का उद्घाटन भी किया गया। बैठक में प्रदेश संयुक्त सचिव दिगंबर साह, जामा के विधानसभा प्रभारी राजेश सोरेन, बोरियो के अनूप किस्कू, शिकारीपाड़ा के अभिलाष मुर्मू, महगामा के जियाउल हक, जामताड़ा के शत्रुघ्न पंडित, नाला के गुणाधर मंडल, महेशपुर के स्टीफन मरांडी, लिट्टीपाड़ा के चरण मुर्मू, बरहेट के चंदन साह, पाकुड़ के नूरआलम, पोडै़याहाट के मो.सज्जाद हुसैन आजाद, साहिबगंज के रणधीर प्रसाद ¨सह, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष बाबूल इस्लाम, एसभीएस जिलाध्यक्ष ल¨खद्र मंडल, राजीव पंडित, प्यारेलाल यादव, लतीफ अंसारी, रहमतुल्ला, गौर प्रसाद महतो, मनबोध पाल, सुनील टुडू, मृत्युंजय, सायनारा खातून, नसादी मुर्मू, सुनीता टुडू समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।